मशहूर रैपर बादशाह अपने नए गाने ‘टटीरी’ को लेकर विवादों में छाए हुए हैं. इस गाने के लिरिक्स के लिए रैपर को सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है. कुछ लोग उनके इस गाने को बिल्कुल भी पसंद नहीं कर रहे हैं और रैपर की कड़ी आलोचना भी कर रहे हैं. वहीं विवाद के बीच बॉलीवुड सिंगर सैंटी शर्मा भी कूद पड़े हैं. सैंटी शर्मा ने अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर बादशाह को सपोर्ट किया है. चलिए आपको भी बताते हैं सैंटी शर्मा ने क्या कुछ कहा?
सैंटी शर्मा ने लिखा पोस्ट
सैंटी शर्मा ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर लिखा, ‘रैप म्यूजिक एक ऐसा जोनर है जिसमें रैपर अपने कॉम्पिटीटर के बारे में रेफरेंस के तौर पर लाइंस लिखते और गाते हैं. गाने की वीडियो बनने से पहले ऑडियो बन जाता है. वीडियो टीम भी अलग होती है और बादशाह जैसे कलाकारों को पता भी नहीं होता कि इसका वीडियो ऐसे बनने वाला है.’
सैंटी शर्मा ने बादशाह को किया सपोर्ट
सैंटी शर्मा ने आगे कहा, ‘आज जो कुछ भी बादशाह और अन्य आर्टिस्ट के साथ हो रहा है, इसका कारण ये ही है कि भारत में रैप सुनने वाले बहुत कम लोग हैं. और अधिकतर लोगों को रैप कल्चर के बारे में पता भी नहीं है. अगर गाने में कोई बोल गलत होते हैं तो उन्हें चेंज करवा देना चाहिए, लेकिन पूरा मामला समझे बिना ही बादशाह को जज करना गलत है. अगर किसी को मेरी बात बुरी लगी तो उसके लिए सॉरी लेकिन सच ये ही है.’
वायरल हुआ पोस्ट
अब सैंटी शर्मा का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. बता दें हाल ही में बादशाह के गाने ‘टटीरी’ पर इतना विवाद गहरा गया कि बादशाह पर केस दर्ज हो गया. वहीं सोशल मीडिया पर भी बादशाह को लोग भर-भरकर ट्रोल कर रहे हैं. वहीं हाल ही में ‘बिग बॉस’ के एक्स कंटेस्टेंट संग्राम सिंह ने भी बादशाह के इस मामले पर बात करते हुए बादशाह की आलोचना की और गाने के बोल को भी गलत बताया.
