गागलहेड़ी (मनीष अग्रवाल)। मोंटफोर्ट स्कूल गागलहेड़ी के छात्रों ने वीर सैनिकों के लिए राष्ट्रीय रक्षा कोष में 5100 का बैंक ड्राफ्ट जिलाधिकारी को दिया। यह राशि बच्चों ने घर में अपनी गुल्लक फोड़ कर इकट्ठी की थी। देश की सीमाओं पर तैनात वीर सैनिकों के प्रति अपने योगदान के लिए हर कोई आगे आ रहा है गागलहेडी कस्बे के मोंटफोर्ट स्कूल के विधार्थी बुधवार को कोऑर्डिनेटर पारुल सचदेवा के साथ जिलाधिकारी मनीष बंसल से मिले उन्होंने सैनिकों के लिए 5100 का बैंक ड्राफ्ट राष्ट्रीय रक्षा कोष के लिए दिया डीएम ने बच्चों के प्रयास की सराहना करते हुए उन्हें मन लगाकर पढ़ाई करने और अनुशासन में रहने के लिए प्रेरित किया ।स्कूल के सचिव हर्षित गर्ग ने देशभक्ति के इस नेक कार्य के लिए बच्चों का उत्साहवर्धन किया । कोऑर्डिनेटर पारुल सचदेवा ने डीएम को बताया कि भारत पाक के बीच पिछले दिनों हुए संघर्ष के बाद से ही बच्चे रोजाना कक्षा में बातचीत करते थे कि हमें भी सैनिकों के लिए सहयोग देना चाहिए उनकी इसी सकारात्मक सोच को ध्यान में रखते हुए बच्चों को ऐसा करने की अनुमति दी गई अपनी पॉकेट मनी से घर में गुल्लक में रखे गए पैसे को उन्होंने स्कूल में लाकर जमा किया था।जिलाधिकारी को बैंक ड्राफ्ट सौंपने वालों में शिक्षाविद दिनेश गुप्ता समाजसेवी हिमांशु गर्ग रुद्र यादव आदित्य यादव शैली अवनिया पलक तनवीर व लक्की आदि विधार्थी उपस्थित रहे।
