चिलकाना(मनीष अग्रवाल)।

सहारनपुर की थाना चिलकाना पुलिस की मुठभेड़ में पकड़ा गया अर्न्तराज्यीय पशु चोर/टाप-10 अपराधी/गौकश/वांछित अभियुक्त। डीआईजी परिक्षेत्र अभिषेक सिंह एव वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी सहारनपुर के निर्देशन में बदमाशों की धरपकड़ को चल रहे “ऑपरेशन सवेरा” अभियान के तहत चिलकाना थाना प्रभारी निरीक्षक चन्द्रसेन सैनी के कुशल नेतृत्व बुधवार को पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना के आधार पर एक अन्तर्राज्यीय पशु चोर/टाप-10/गौकश/वांछित अभियुक्त बुरहान पुत्र खालिद निवासी ग्राम दुमझेडा थाना चिलकाना जनपद सहारनपुर को जंगल ग्राम दुमझेडा ट्यूबवैल के पास पुलिस मुठभेड के दौरान गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त के कब्जे से 1500/- रूपये नकद, 01 तमंचा 315 बोर व 01 खोखा/01 जिन्दा कारतूस हुआ बरामद । गिरफ्तार बदमाश पर लगभग ढाई दर्जन मामले है वह आयुध अधिनियम मे भी वांछित चल रहा थ । गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर अभियुक्त के विरूद्ध थाना चिलकाना पर आयुध अधिनियम के पंजीकृत किया गया । गिरफ्तार अभियुक्त बुरहान उपरोक्त एक शातिर किस्म का अभ्यस्त अपराधी है, जो एक अन्तर्राज्यीय पशु चोर है जिसके विरूद्ध हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश व जनपद सहारनपुर मे करीब दो दर्जन से अधिक मुकदमे पंजीकृत है । अभियुक्त के विरूद्ध अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही कर समय से माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
विवरण पूछताछ – अभियुक्त बुरहान उपरोक्त ने पूछताछ पर बताया कि मै अपने तीन अन्य साथियों के साथ मिलकर रात के समय मे हरियाणा, पंजाब व हिमाचल प्रदेश व उत्तर प्रदेश राज्य से पशुओ की चोरी करते है तथा इन्हे वहा से लाकर पशु बाजार मे बेच देते है जिससे हमे काफी अच्छा मुनाफा हो जाता है, हम जनता के लोगो को डराने के लिए अपने पास अवैध शस्त्र रखते है जो रूपये मेरे पास से बरामद हुए है, कुछ दिनों पहले हिमाचल प्रदेश के कालाआम्ब थाना क्षेत्र से भैस चोरी की थी, जिसको मैने व मेरे साथियों ने पशु बाजार मे 40,000 रूपये मे बेच दिया था, मेरे हिस्से मे जो रूपये आये थे ये उनमे से बचे रूपये है, बाकि रूपये मैने खर्च कर दिये है तथा दिनाँक 14.08.25 को भी अपने साथियों के साथ भैंस बेचने जा रहा था, पुलिस को चैकिंग करते देख पुलिस पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी थी जिसमें मेरे तीनो साथियो को पकडे गये थे और मै वहा से अंधेरे का फायदा उठाकर जंगल की तरफ भाग गया था ।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का नाम:

  1. प्रभारी निरीक्षक चन्द्रसैन सैनी थाना चिलकाना जनपद सहारनपुर ।
  2. उ0नि0 देवेन्द्र अधाना थाना चिलकाना जनपद सहारनपुर ।
  3. है0का0 अरविन्द कुमार थाना चिलकाना जनपद सहारनपुर ।
  4. का0 अनुज राणा थाना चिलकाना जनपद सहारनपुर ।
  5. का0 कृष्णवीर सिंह थाना चिलकाना जनपद सहारनपुर ।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights