चिलकाना(मनीष अग्रवाल)।
सहारानपुर की थाना चिलकाना पुलिस टीम ने अवैध खनन परिवहन करने वाले तीन वाहन,डम्फर सीज कर शांति व्यवस्था भंग करने वाले 6अभियुक्तको किया गिरफ्तार।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी सहारनपुर के निर्देशन में अवैध खनन के विरूद्ध जनपदीय पुलिस द्वारा लगातार अभियान चलाकर कड़ी कार्यवाही की जा रही है । इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी सदर के निकट पर्यवेक्षण में चिलकाना थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया की थाना चिलकाना पुलिस व राजस्व विभाग की संयुक्त टीम द्वारा अवैध खनन सामग्री के परिवहन की रोकथाम हेतु सघन चेकिंग अभियान लगातर चलाया जा रहा है। वीरवार को चेकिंग के दौरान तीन डम्पर वाहन पकड़े गए तथा चालकों द्वारा उपरोक्त वाहनो मे ओवरलोड खनन सामग्री भरकर परिवहन किया जा रहा था । तीनो वाहनों को सीज कर थाना परिसर में खड़ा कराया गया। इसी क्रम में उक्त ट्रकों के पकड़े जाने को लेकर दोनों पक्षों के मध्य विवाद उत्पन्न हो गया। जिसमें दोनों पक्षियों के 6 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। प्रथम पक्ष से आरिफ पुत्र तैय्यब नि0 बछेडा थाना कैराना जनपद शामली,
इरफान पुत्र माँगा नि0 केरटू थाना झिंझाना जनपद शामली,अफसर पुत्र जमालुद्दीन नि0 मौ0 चामजली कोर्ट थाना ननौता जनपद सहारनपर वही द्वितीय पक्ष से मुर्तजा पुत्र नाजिम निवासी ग्राम धलापडा थाना गंगोह जनपद सहारनपुर,शोहेल पुत्र फुरकान नि0 ग्राम बूढनपुर थाना गंगोह जनपद सहारनपुर,महताब पुत्र युसुफ नि0 खानपुर गूर्जर थाना गंगोह जनपद सहारनपुर को जो आपस में एक-दूसरे पर वाहन पकड़वाने के आरोप लगाते हुए आमादा-फसाद हो गए । पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर स्थिति को नियंत्रित किया गया तथा शांति व्यवस्था भंग करने पर उपरोक्त तीनों अभियुक्तों को धारा 170/126/135 बीएनएसएस के अंतर्गत गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों के विरूद्ध अन्य आवश्यक कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है । वही गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 चन्द्रपाल सिंह,है0का0 मोहित शर्मा, का0 दुर्गेश कुमार, थाना चिलकाना, जनपद सहारनपुर रहे।
