चिलकाना / जनपद सहारानपुर में नशा तस्करी पर रोक लगाने को चल रहे अभियान पर चिलकाना पुलिस ने की बड़ी कार्यवाही । पुलिस उपमहानिरीक्षक, सहारनपुर परिक्षेत्र एव वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर के निर्देशन में “ऑपरेशन सवेरा” नशे के अंधकार से जीवन के उजाले की ओर अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के क्रम में क्षेत्रराधिकारी सदर ने बताया कि चिलकाना थानाध्यक्ष विनोद कुमार के कुशल नेतृत्व मे चिलकाना पुलिस द्वारा चैकिंग के मुखबिर की सूचना पर एक शातिर नशा तस्कर अभियुक्त मूसा पुत्र इरफान निवासी ग्राम दुमझेडा को दुमझेडा कट से नल्हेडा जाने वाले रोड से अभियुक्त के कब्जे से 330 ग्राम अवैध स्मैक (कीमत करीब 66 लाख रूपये) बरामद कर गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त उपरोक्त द्वारा मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के संबंध में FORWARD AND BACKWARD लिंको की जाँच की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध अन्य आवश्क विधिक कार्यवाही कर समय से माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। पुलिस टीम मे उनि० चन्द्रपाल सिंह,म०उ०नि० सुमन,का० राहुल राणा, का० लवलेश राठी, थाना चिलकाना जनपद सहारनपुर रहे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights