चिलकाना(मनीष अग्रवाल)।
मिशन शक्ति अभियान के तहत चिलकाना थाने की मुठभेड़ एक शातिर अन्तर्राज्यीय शातिर गौकश हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार। क्षेत्राधिकारी सदर ने बताया की पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक,आशीष तिवारी सहारनपुर के निर्देशन में जनपद में अपराधों पर अंकुश लगाने को चल रहे अभियान के क्रम मे थाना चिलकाना प्रभारी विनोद कुमार एव मिशन शक्ति व पुलिस टीम द्वारा ग्राम दूधगढ़ से टाप्पूमाजरा वाले रास्ते पर संदिग्ध व्यक्ति व वाहन की चैकिंग की जा रही थी, तभी मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुयी कि कुछ लोग गन्ने के खेत में गोकशी के लिए गये है। सूचना पर तत्काल थाना चिलकाना पुलिस द्वारा मुखबिर के बताये गये स्थान पर पहुँचे तो एक व्यक्ति गोवंश को खेत में गोकशी करने के लिए पहुँचा ही था कि थाना चिलकाना पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये उक्त व्यक्ति के नजदीक पहुँचे तो गौकश पुलिस को पास आता देख पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायिरंग कर दी। पुलिस टीम द्वारा की गयी आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग में बदमाश के पैर में गोली लगने पर घायल बदमाश दिलशाद उर्फ दिल्ला पुत्र याकूब निवासी ग्राम दुमझेडी थाना चिलकाना को तमंचा, कारतूस,गौकशी के उपकरण सहित गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार गौकश के विरुद्ध जनपद के विभिन्न थानों पर गौकशी आदि अपराधों के लगभग डेढ़ दर्जन मुकदमें पंजीकृत हैं एवं थाना चिलकाना का प्रचलित हिस्ट्रीशीटर का अपराधी है।
