बिहार के सारण जिले से मानवता को शर्मसार कर देने वाली एक भयावह घटना सामने आई है। यहां एक नाबालिग लड़की के साथ उसकी चाची के सहयोग से दो युवकों ने दुष्कर्म किया। वहीं, पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों और साजिश में शामिल महिला को गिरफ्तार कर लिया है।

पीड़िता की चाची भी गिरफ्तार

जानकारी के मुताबिक, मामला जिले के बनियापुर थाना क्षेत्र के एक गांव का है। घटना 6 जनवरी 2026 की बताई जा रही है। पीड़िता के अनुसार, गांव के दो युवकों ने उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया, जिसमें उसकी चाची की भूमिका अहम रही। वहीं, 8 जनवरी को पीड़िता ने थाने में दोनों आरोपियों और महिला के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई। प्राथमिकी दर्ज होने के मात्र छह घंटे के भीतर पुलिस ने दोनों आरोपियों और एक महिला को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

वहीं, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बनियापुर थाना निवासी कृष्ण कुमार और रोशन कुमार के रूप में हुई है। पीड़िता का मेडिकल कराया गया है। फिलहाल, पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि दुष्कर्म जैसे जघन्य अपराधों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। वहीं, इस घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी है और स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है। 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights