सहारनपुर / उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी ‘मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना-2026’ के सफल क्रियान्वयन को लेकर वीरवार को देहरादून रोड, सम्भागीय परिवहन अधिकारी कार्यालय,सहारनपुर मर एक उच्च स्तरीय बैठक आयोजित की गई। परिवहन विभाग के अधिकारियों ने योजना के तकनीकी और परिचालन पहलुओं पर प्रकाश डाला। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि इस योजना का मुख्य ध्येय सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों को तहसील और ब्लॉक मुख्यालयों से जोड़कर आम जनमानस की राह आसान करना है।
इस दौरान निजी ऑपरेटरों की बैठक में आगरा जनपद के 24 प्रमुख निजी बस मालिकों ने भाग लिया। उन्हें योजना के तहत मिलने वाले लाभों और रूट निर्धारण की प्रक्रिया से अवगत कराया गया। बसों का स्वरूप योजना के अंतर्गत 15 से 28 सीटर तक की बसों को प्राथमिकता दी जाएगी। जिनकी आयु 8 वर्ष से अधिक नही होगी।इन बसों का संचालन विशेष रूप से उन ग्रामीण मार्गों पर किया जाएगा जो अब तक मुख्य परिवहन नेटवर्क से नहीं जुड़ पाए हैं। बस संचालकों को ग्राम पंचायतों, ब्लॉक मुख्यालयों और तहसीलों के बीच सुगम परिवहन सेवा उपलब्ध कराने के लिए प्रेरित कर सदेहों व शकाओं का निवारण का किया गया। उक्त बैठक में मनोज कुमार सिंह, संभागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन संभाग, योगेन्द्र प्रताप सिंह,क्षेत्रीय प्रबन्धक, उ०प्र०रा०स०प०निगम्, एम०पी० सिंह, सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी ,प्रवर्तन, मानवेन्द्र प्रताप सिंह, सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी,प्रशासन, रोहित कुमार सिंह, सम्भागीय निरीक्षक (प्राविधिक) के साथ-साथ निजी बस यूनियन के पदाधिकारी इमरान, श्यामसुन्दर रविन्द्र, जयन्त अकबर सन्तोश महेश्वरी, मुकेश त्यागी, नासिर जमाल रहतू सिंह आदि उपस्थित रहे।
