पुलिस अधीक्षक (उत्तर) राहुल गुप्ता ने बताया कि कंकोणकर पर हमले के सिलसिले में गिरफ्तार किए गए सात लोगों से पूछताछ के दौरान कार्डसो का नाम सामने आया। पिछले हफ्ते पणजी के पास कारनजलेम में हुए हमले में कंकोणकर गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

गोवा पुलिस ने पिछले हफ्ते कार्यकर्ता रमा कंकोणकर पर हमले की साजिश रचने के आरोप में हिस्ट्रीशीटर जेनिटो कार्डसो को रविवार को गिरफ्तार किया। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।

गुप्ता ने बताया कि कार्डसो के खिलाफ कई मामले दर्ज हैं और प्रथम दृष्टया अपराध के पीछे पुरानी रंजिश होने की आशंका है। कंकोणकर पर हमले के बाद लोगों में आक्रोश फैल गया और कई सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं नेताओं ने राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति पर चिंता जताई।

बिहार में चुनाव प्रचार के बाद रविवार को गोवा लौटे मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने डाबोलिम हवाई अड्डे पर संवाददाताओं से कहा कि किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा, “हमले में शामिल सभी लोगों को गिरफ्तार किया जाएगा।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights