गागलहेडी(मनीष अग्रवाल)। सहारनपुर मे थाना गागलहेडी पुलिस ने दो शातिर नशा तस्करो को अवैध स्मैक के साथ किया गिरफ्तार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सहारनपुर के निर्देशन में जनपद में अपराध नियंत्रण, मादक पदार्थों की तस्करी/बिक्री की रोकथाम हेतु व नशे के कारोबार में लिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के अनुपालन में पुलिस अधीक्षक नगर व्योम बिंदल ने बताया की गागलहेडी थानाध्यक्ष विनोद कुमार द्वारा मुखबिर की सूचना पर थाना गागलहेड़ी पुलिस टीम द्वारा संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चैकिंग के दौरान दो शातिर नशा तस्कर अभियुक्त अभिषेक पुत्र संदीप निवासी ग्राम कोलकी थाना गागलहेडी जिला सहारनपुर रजनीश उर्फ रज्जन पुत्र कालाराम उर्फ शेरसिह निवासी ग्राम कोलकी थाना गागलहेडी जिला सहारनपुर को खजूरी अन्डर पास के नीचे से गिरफ्तार किया गया। जिनके कब्जे से 17 ग्राम स्मैक नाजायज बरामद हुयी। बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर गिरफ्तार अभियुक्तगण के विरुद्ध थाना गागलहेडी पर एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तगण के विरूध्द अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही कर समय से माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
पूछताछ का विवरण- पूछताछ करने पर गिरफ्तार अभियुक्तगण उपरोक्त ने बताया कि हम दोनो कम पढे लिखे हैं व मजदूरी का कार्य करते हैं। हमे अक्सर पैसो की कमी रहती है। कम समय में अधिक रुपये कमाने के लिये हम दोनो स्मैक सस्ते दामों में खरीदकर आसपास के क्षेत्रो मे आते जाते लोगो व ट्रक ड्राईवरो को अधिक कीमत में बेच देते हैं जिससे हमें अच्छा मुनाफा हो जाता है। आज जब हम स्मैक बेचने जा रहे थे तो पुलिस ने हमें पकड़ लिया।
गिरफ्तार करने वाली पलिस टीमः-
1.थानाध्यक्ष विनोद कुमार थाना गागलहेडी जनपद सहारनपुर।
2.उ0नि0 शाहनवाज अहमद थाना गागलहेड़ी जनपद सहारनपुर।
3.का0 नरदेव थाना गागलहेडी जनपद सहारनपुरा
4.का0 रंजीत कुमार थाना गागलहेड़ी जनपद सहारनपुर।
5.का0 शीशपाल थाना गागलहेडी जनपद सहारनपुर
