गागलहेडी (मनीष अग्रवाल)। आज थाना गागलहेडी पुलिस टीम द्वारा कैलाशपुर लूट के ईनामी बदमाश के वांछित अन्तर्राज्यीय अभियुक्त को किया गिरफ्तार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रोहित सिंह सजवाण सहारनपुर के निर्देशन में जनपद में अपराध नियंत्रण, आपराधिक घटनाओं की रोकथाम व इसमें संलिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु लगातार अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के अनुपालन में पुलिस अधीक्षक नगर ने आज प्रेस वार्ता में बताया कि गागलहेडी थानाध्यक्ष सुरेश कुमार के कुशल नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा शनिवार को मुखबिर की सूचना पर थाना गागलहेडी पुलिस टीम द्वारा चैकिंग/गश्त के दौरान थाना गागलहेडी पर पंजीकृत मु०अ०सं० 03/2025 धारा 332 (सी)/127(2)/309(4) बीएनएस व मु0अ0स0- 04/2025 धारा 109 बीएनएस में 15000/- रूपये का पुरस्कार घोषित अन्तर्राज्यीय इनामिया अपराधी/अभियुक्त राहुल उर्फ तिगडी पुत्र बिरम सिंह निवासी ग्राम पीपलहेडा थाना खतौली (मु० नगर) को कोलकी पुल के पास से गिरफ्तार किया गया। जिसके कब्जे से 01 अवैध तमन्चा 315 बोर, 02 जिन्दा कारतूस 315 बोर व 01 मोटरसाइकिल स्पलैण्डर प्लस जिस पर एक फर्जी नम्बर प्लेट (UP 11 BS 8876) बरामद की गयी। गिरफ्तार अभियुक्त थाना खतौली (मु०गर) का हिस्ट्रीशीटर न0-05 ए अपराधी भी है, जो पूर्व मे भी कई बार जेल जा चुका है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध जनपद सहारनपुर व अन्य राज्यो मे लगभग एक दर्जन अभियोग पंजीकृत है गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही कर समय से माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
गिरफ्तार अभियुक्त उपरोक्त ने पूछताछ करने पर बताया कि मैं कक्षा 09 वीं तक पढ़ा लिखा हूँ व मजदूरी का कार्य करता हूँ। मैं मूल रूप से जनपद मुजफ्फरनगर के ग्राम पीपलहेडी थाना खतौली का रहने वाला हूँ। मैं निरंतर अपना निवास स्थान बदलता रहता हूँ जिससे पुलिस मुझे पकड़ ने सके। दिनांक 08.01.2025 को ग्राम कैलाशपुर में मैंने अपने साथीयो के साथ मिलकर लुटपाट की घटना की अंजाम दिया था।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights