समाजवादी पार्टी के पूर्व जिला कोषाध्यक्ष कैस खान की तलाश कर रही पुलिस ने अब उसे गिरफ्तार कर लिया है। सपा नेता अपने भाई के घर गद्दा ओढ़कर पर्दे के पीछे छिपा हुआ था। पुलिस को इसकी जानकारी मिली तो पुलिस तुरंत वहां पर पहुंची। नेता के भाई के घर पहुंचकर पुलिस ने उसकी तलाश शुरू की तो सपा नेता गद्दा ओढ़कर छुपा हुआ था। पुलिस ने उसे दबोच लिया। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

जानिए किस मामले में हुई गिरफ्तारी 
समाजवादी पार्टी के पूर्व जिला कोषाध्यक्ष कैस खान पर 28 जुलाई को गुंडा एक्ट के तहत जिला बदर की कारवाई की गई थी। उस पर कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। गुंडा एक्ट की धारा 3/10 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया। 6 जनवरी को कैस खान के मैरिज हॉल पर बुलडोजर चलाया गया था। उस पर आरोप था कि नगर पालिका की सड़क पर अवैध कब्जा किया गया है। इसके अलावा 25 जुलाई को सपा मुखिया अखिलेश यादव ने कन्नौज का दौरा किया था। इस दौरान उन्होंने कई सपा नेताओं के घर जाकर मुलाकात की थी जिसमें कैस खान भी शामिल था। इसके तीन दिन बाद उस पर जिला बदर की कार्रवाई की गई। जिसके बाद वो जिले में नजर नहीं आया। लेकिन बुधवार को पुलिस को सूचना मिली कि वो यहीं पर मौजूद है। 

जिला बदर के बाद भी घर था मौजूद 
जिला बदर की कार्रवाई के बाद भी कैस खान जिले में ही मौजूद था। पुलिस को इस बात की जानकारी मिली तो पुलिस ने उसकी तलाश शुरू कर दी। पुलिस ने उसके घर पर छापा मारा और तलाशी की, लेकिन वो अपने घर में मौजूद नहीं था। इसके बाद कन्नौज सदर पुलिस ने उसके भाई के घर तलाश की। कैस खान अपने भाई के घर तांडव पर गद्दे के नीचे छिपा था। पुलिस ने उसे पकड़ लिया और गिरफ्तार कर तुरंत जेल भेज दिया। 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights