उत्तर प्रदेश में गंगा दशहरा पर नदियों में स्नान के लिए गए 29 लोगों की डूबकर मौत हो गई, जबकि 11 लापता हो गए। इस दौरान डूब रहे कई लोगों को बचा लिया गया। फर्रुखाबाद में गंगा स्नान को गए दो लोगों की पांचालघाट और एक की ढाई घाट में डूबकर मौत हो गई। कन्नौज में गंगा नहाने गए तीन युवक डूब गए। इटावा में यमुना में नहाते वक्त छह युवक डूबे, जिनमें गोताखोरों ने चार को बचा लिया, पर दो बच्चे लापता हो गए। चित्रकूट में मंदाकिनी में नहाते हुए रामघाट, भरतघाट के बीच बांदा के बिसंडा का युवक डूब गया। फतेहपुर में गंगा के नौबस्ता घाट में एक युवक की डूबकर जान चली गई।
