अमेरिकी बमबारी में ईरान के सुप्रीम लीडर आयतुल्लाह सैय्यद अली खामेनेई की मौत के बाद अब भारत के मुसलमानों में इसे लेकर गुस्सा देखने को मिल रहा है, देशभर के अलग-अलग हिस्सों से प्रदर्शन का दौर लगातार जारी है. उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में भी आयतुल्लाह सैय्यद अली खामेनेई की मौत के विरोध में मुसलमानों ने प्रदर्शन किया है. आयतुल्लाह सैय्यद अली खामेनेई की मौत के बाद भारत के मुसलमानों में अमेरिका और इजरायल के खिलाफ नाराजगी देखी जा रही है.

ईरान के सुप्रीम लीडर आयतुल्लाह सैय्यद अली खामेनेई की मौत पर प्रयागराज के दरियाबाद इलाके में भी लोगों का गुस्सा देखने को मिला है.  आयतुल्लाह सैय्यद अली खामेनेई की मौत से गुस्साए लोगों ने जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया है. इस जुलूस में बड़ी संख्या पुरुषों के साथ महिलाएं और बच्चे शामिल थे.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प का फूंका पुतला

ईरान के सुप्रीम लीडर आयतुल्लाह सैय्यद अली खामेनेई की मौत के विरोध में देशभर के मुसलमानों में गुस्सा है. प्रयागराज में शिया समुदाय के मुसलमानों ने प्रदर्शन किया, प्रदर्शनकारियों ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प का पुतला फूंककर अपना विरोध जताया है. इस दौरान लोगों ने अमेरिका राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प के पुतला जलाने के बाद उसको चप्पलों से पीट कर अपनी नाराजगी का इजहार किया.

प्रदर्शनकारियों ने की नारेबाजी, मारे गए लोगों श्रद्धांजलि

प्रयागराज के दरियाबाद इलाके में मुसलमानों ने ईरान के सुप्रीम लीडर आयतुल्लाह सैय्यद अली खामेनेई की मौत के विरोध प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की. प्रदर्शन करने वालों का कहना है कि  आयतुल्लाह सैय्यद अली खामेनेई ने अमेरिका की गुलामी कबूल नहीं की, इसलिए उनको धोखे से मारा गया है. इस दौरान युद्ध में मारे गए लोगों को भी श्रद्धांजलि दी गई. ईरान के सुप्रीम लीडर सैयद अयातुल्लाह खामनेई की मौत के बाद देशभर में शिया समुदाय के लोगों में शोक की लहर दौड़ गई. साथ ही अमेरिका और इजरायल के खिलाफ गुस्सा भी है.

सौरभ मिश्रा प्रयागराज के निवासी हैं. वह पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. अपने करियर की शुरुआत सौरभ ने 2020 में इंडिया अहेड से की, इसके बाद रिपब्लिक भारत में 2 महीने कार्य किया. सौरभ, वर्ष 2023 से अप्रैल 2025 तक मैं हिंदी खबर में एसोसिएट रिपोर्टर रहे. इन्होंने कई बड़े स्तरीय इवेंट और जन-सरोकार की खबरें कवर किए हैं. निष्पक्ष और तथ्य आधारित रिपोर्टिंग इनकी प्राथमिकता है.सौरभ ने पत्रकारिता जगत में पूरी ईमानदारी और मेहनत से काम किया है उन्हें हर दिन कुछ नया सीखना, लोगों से संवाद करना और समाज से जुड़े मुद्दों पर काम करना पसंद है. सौरभ ने स्नातक की पढ़ाई कानपुर यूनिवर्सिटी से की है और वर्तमान में भी पत्रकारिता से जुड़े हैं.

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights