विपक्षी गठबंधन INDIA ब्लॉक की आज उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार का नाम देने के लिए मीटिंग की जा रही है। सूत्रों के हवाले से खबर सामने आ रही है कि विपक्ष इस पद के लिए सुदर्शन रेड्डी का नाम दे सकता है। इसको लेकर विपक्ष ने बीते दिन भी मीटिंग की थी। मीडिया रिपोर्ट्स सामने आईं कि सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज बी. सुदर्शन रेड्डी का नाम सामने आया था।
