पुरकाजी। कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार और बिजनौर लोकसभा सीट से प्रत्याशी चंदन चौहान ने रोड शो निकाला। इस दौरान उनका कई स्थानों पर लोगों द्वारा स्वागत किया गया। कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार ने कहा कि मेरे घर के दरवाजे आप लोगों के लिए 24 घंटे खुले हैं। दिन रात क्षेत्र वासियों की सेवा करूंगा। आपके मान सम्मान को कोई ठेस नहीं पहुंचने दी जाएगी। चंदन ने कहा कि सड़क से लेकर संसद तक आपकी आवाज उठाऊंगा। रोड शो जैसे ही पुरकाजी पहुंचा तो इसरार फरीदी व अमन एडवोकेट के निवास पर बशारत खान की अगुवाई में उनका जोरदार स्वागत किया गया। अनिल कुमार व चंदन चौहान दोनों को कांटे पर बैठाकर सिक्कों से तौलकर उन्हें बराबर धनराशि का पैकेट भेंट किया गया।
