सहारनपुर (मनीष अग्रवाल)। थाना कुतुबशेर प्रभारी व पुलिस द्वारा आज दिन में पुलिस हिरासत से फरार हुए पशु चोर फैजान की गिरफ्तारी हेतु 03 पुलिस टीम तलाश कर रही थी| इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त की तलाश हेतु जब पुलिस टीम होजखेडी चौराहे भाऊपुर के पास पहुँची तो कासमपुर खडजें के तरफ फऱार अभियुक्त फैजान पुत्र ईमरान निवासी चिलकाना थाना चिलकाना, सहारनपुर की भागने की फिराक में खड़ा दिखाई दिया | पुलिस टीम जैसे ही उसे गिरफ्तार करने आगे बढ़ी तभी अचानक से अभियुक्त द्वारा पुलिस टीम पर फायरिंग कर भागने लगा। आत्मरक्षार्थ की गई पुलिस फायरिंग में अभियुक्त के पैर में गोली लगी । अभियुक्त को उपचार हेतु तत्काल चिकित्सालय ले जाया गया। अभियुक्त से 01 तमंचा 315 बोर, 02 खोखा/03 जिन्दा कारतूस बरामद हुए हैं।
ज्ञात हो कि अभियुक्त फैजान पुत्र ईमरान निवासी चिलकाना थाना चिलकाना, सहारनपुर थाना कुतुबशेर पुलिस टीम द्वारा चोरी की 01 भैंस के साथ आज दिनांक 07.01.2024 की प्रातः गिरफ्तार किया गया था। अभियुक्त की निशादेही पर 03 अन्य भैंस बरामद किये गये। इस चोरी के प्रकरण मे थाना कुतुबशेर पर मु0अ0स0 03/24 धारा 411 व 11 पशु क्रुरता अधिनियम पंजीकृत किया गया तथा अभियुक्त द्वारा पूछताछ मे 02 और चोरी के पशु की बरादमगी हेतु पुलिस पार्टी अभियुक्त को साथ लेकर रवाना हुई जिसपर अभियुक्त फैजान उपरोक्त होज खेडी नहर के पास पुलिसकर्मी को धक्का देकर मौके से भाग गया। पुलिस हिरासत से भागने के सम्बन्ध मे अभियुक्त पर थाना कुतुबशेर पर अभियोग पंजीकृत किया गया ।अभियुक्त फैजान पर गौकशी, चोरी, पशु चोरी, गैगंस्टर, आर्म्स एक्ट के जनपद यमुनानगर, जनपद अम्बाला (हरियाणा राज्य), जनपद रूपनगर (पंजाब) व जनपद सहारनपुर मे 21 अभियोग पंजीकृत हैं। अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है। अभियुक्त ने पूछताछ में अपने भाईयों रिहान व शावेज उर्फ लालू के साथ घटनाएं कारित करना बताया गया।
