मेष :  सितारा व्यापार कारोबार में लाभ वाला, कारोबारी टूरिंग, प्लानिंग, प्रोग्रामिंग लाभ देगी, यत्न करने पर कोई कामकाजी मुश्किल हटेगी।

वृष: किसी अफसर के सॉफ्ट सपोर्टिव रुख के कारण आपकी कोई समस्या सुलझ सकती है, आम हालात भी सुधरेंगे।

मिथुन: धार्मिक तथा सामाजिक कामों में रुचि, इरादों में मजबूती, आम तौर पर आपका कदम हर मोर्चा पर बढ़त की तरफ रहेगा।

कर्क: सितारा पेट के लिए कमजोर, इसलिए खान-पान में उन चीजों को कम यूज करें, जो तबीयत को सूट न करती हों।

सिंह : अर्थ तथा कारोबारी दशा अच्छी, सफलता साथ देगी, फैमिली फ्रंट पर तालमेल-सद्भाव बना रहेगा।

कन्या : मन अशांत, परेशान, डिस्टर्ब सा रहेगा, जिस कारण आप किसी भी काम को हाथ में लेने से बचेंगे।

तुला: संतान साथ देगी, तालमेल रखेगी तथा आपके किसी काम को संवारने में हैल्पफुल होगी।

वृश्चिक: प्रापर्टी के किसी काम को हाथ में लेने के लिए समय अच्छा, वैसे भी हर फ्रंट पर आपकी पैठ बनी रहेगी।

धनु : आम तौर पर मजबूत सितारा आपको हिम्मती, उत्साही, कामकाजी तौर पर व्यस्त तथा इफैक्टिव रखेगा।

मकर: लोहा, लोहा मशीनरी, लोहा के कलपुर्जों, सरिया, स्टील फर्नीचर का काम करने वालों को अपने कामों में लाभ मिलेगा।

कुंभ: व्यापार तथा कामकाज की दशा अच्छी, यत्नों प्रोग्रामों में कामयाबी, मान-सम्मान की प्राप्ति।

मीन : सितारा नुकसान परेशानी वाला, इसलिए लिखत-पढ़त का काम करते समय आंखें खोलकर रखना चाहिए।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights