लोकसभा चुनाव 2024 से पहले हरियाणा और पंजाब के किसान एक बार फिर राष्ट्रीय दिल्ली को घेरने की तैयारी कर रहे हैं। किसानों ने 13 फरवरी को दिल्ली चलो का ऐलान किया है। किसानों के इस ऐलान के बाद दिल्ली एनसीआर के सभी सीमाओं पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। इसी बीच किसानों के समर्थन में कांग्रेस उतर आई है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने बड़ा दावा किया है।
कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि अगर उनकी सरकार केंद्र में आती है तो, वह कृषि कानून को वापस लेना का काम करेगी। उन्होंने किसानों को बधाई देते हुए कहा कि उन्होंने अपनी हिम्मत के बल पर मोदी सरकार को तीनों कृषि कानून वापस लेने का मजबूर कर दिया।
हालांकि मोदी सरकार ने कानूनों को वापस लेने जुड़े कोई अधिसूचना नहीं जारी की है। उन्होंने आगे कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने केवल किसान आंदोलन को खत्म करने के लिए कानून को वापस लिया था। अगर किसान दिल्ली कूच करते हैं तो कांग्रेस पार्टी उनके साथ रहेगी।
बता दें कि खड़गे से पहले प्रियंका गांधी ने किसानों को लेकर पीएम मोदी पर हमला बोला है। सोशल साइट ‘एक्स’ पर एक वीडियो पोस्ट साझा कर उन्होंने पूछा है कि किसानों के रास्ते में कील-कांटे बिछाना अमृतकाल है या अन्यायकाल? उन्होंने वीडियो शेयर कर लिखा, “किसानों के रास्ते में कील-काँटे बिछाना अमृतकाल है या अन्यायकाल?
इसी असंवेदनशील एवं किसान विरोधी रवैये ने 750 किसानों की जान ली थी। किसानों के खिलाफ काम करना, फिर उनको आवाज भी न उठाने देना – कैसी सरकार का लक्षण है? किसानों से किया वादा पूरा नहीं किया- न MSP का कानून बनाया, न किसानों की आय दोगुनी हुई- फिर किसान देश की सरकार के पास नहीं आयेंगे तो कहां जाएंगे? प्रधानमंत्री जी! देश के किसानों के साथ ऐसा व्यवहार क्यों? आपने किसानों से जो वादा किया था, उसे पूरा क्यों नहीं करते?”
