मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना थाना क्षेत्र निवासी दुष्कर्म पीड़ित किशोरी (17) ने शुक्रवार को दुपट्टे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि किशोरी अपनी बुआ के पास रहती थी, मां उसे अपने साथ लेकर आ गई तो उसने आत्महत्या कर ली।
बुढ़ाना थाना क्षेत्र निवासी महिला ने बताया कि उसके पति राज मिस्त्री थे। पति की मौत के बाद वह बेटी और दो बेटों का मजदूरी कर पालन पोषण कर रही है। 30 जनवरी को महिला बेटी को लेकर पल्लवपुरम कॉलोनी में किराए के मकान में ले आई थी। शुक्रवार को महिला मजदूरी पर चली गई। इस दौरान घर पर मौजूद बेटी ने दुपट्टे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। देर शाम जब मां घर पहुंची तो बेटी को फंदे पर लटका देख उनकी चीख निकल गई। शोर सुनकर मकान मालिक व पड़ाेसी मौके पर पहुंचे तो पुलिस को जानकारी दी गई। फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights