ऑपरेशन सिंदूर पर सीडीएस जनरल अनिल चौहान के एक बयान को आधार बनाकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पवन खेड़ा ने केंद्र सरकार पर जोरदार हमला बोला।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पवन खेड़ा ने कहा जोर देते हुए केन्द्र सरकार से जवाब मांगा कि आखिर किन परिस्थितियों में भारत-पाक के बीच सीजफायर हुआ।

मीडिया से बातचीत के दौरान कांग्रेस नेता ने कहा कि हम जो लगातार जो सवाल उठा रहे हैं, उसके कारण हमें देशद्रोही कहा जा रहा है, और अब तो सीडीएस (चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ) ने भी विदेश जाकर स्वीकार किया है कि हमारे विमान गिराए गए। देश को यह जानने का अधिकार है कि किन परिस्थितियों में ऐसा हुआ। इसके क्या कारण थे और इसका समाधान क्या है भारत-पाक के बीच इतनी जल्दी सीजफायर क्यों कर दिया गया। जबकि, हमारी सेनाओं ने पाकिस्तान को घुटने पर लाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी थी।

उन्होंने सवाल किया कि आखिर केंद्र सरकार अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से इतना भय क्यों खाती है।

उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार हमारे सवालों से पीछे नहीं हट सकती, उनसे सारे सवाल पूछे जाएंगे और उन्हें जवाब भी देना होगा।

पवन खेड़ा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग कर रही है, जहां केंद्र सरकार देश की जनता को सारे सवाल के जवाब दें।

कांग्रेस नेता ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर पर क्रेडिट लेने की होड़ में तो मोदी सबसे आगे आ रहे हैं, लेकिन पीएम मोदी डोनाल्ड ट्रंप के आंखों में आंख मिलाकर क्यों नहीं कहते हैं कि सीजफायर को लेकर मध्यस्थता की बात झूठ है। पूरा देश पीएम मोदी के साथ खड़ा हो जाएगा।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights