हिन्दू धर्म को लेकर सुर्खियों में रहने वाले बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री ने विदेश में करोड़ों की प्रॉपर्टी और लग्जरी लाइफस्टाइल जीने वाले क्रिकेटर पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि एक क्रिकेटर भारत में करोड़ों कमाकर लंदन में घर बनाता है, मैं कथा से कमाकर गरीबों के लिए अस्पताल बनाता हूं फिर भी मैं ‘धोखेबाज’ और वो ‘हीरो’ कहलाता है।

आप को बता दें कि धीरेंद्र शास्त्री के बागेश्वर धाम में एक कैंसर अस्पताल का निर्माण चल रहा है, जिसकी नींव पीएम मोदी ने फरवरी 2025 में रखी। यह 200 करोड़ से अधिक का मेडिकल रिसर्च इंस्टीट्यूट है, जो कथा दान से फंडेड है और मई से निर्माण शुरू हो चुका। अभी यह पूरा नहीं हुआ, लेकिन एक ही ऐसा प्रमुख प्रोजेक्ट दिखता है।

विराट कोहली और उनकी विदेशी संपत्ति
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली की। उन्होंने अपनी कमाई का बड़ा हिस्सा विदेशी प्रॉपर्टी में निवेश किया है। उनका लक्जरी अपार्टमेंट और कुछ व्यावसायिक संपत्तियां यूरोप और ब्रिटेन में हैं। विराट कोहली की विदेशी संपत्ति उनकी आय और ब्रांड वैल्यू को देखते हुए काफी महत्वपूर्ण मानी जाती है।

महेंद्र सिंह धोनी की विदेश में संपत्ति
महेंद्र सिंह धोनीअपने शांत स्वभाव और रणनीतिक खेल की वजह से कैप्टन कूल के नाम से भी जाने जाते हैं, उन्होंने भी विदेश में निवेश किया है। उनके पास यूके और दुबई में शानदार प्रॉपर्टी है। धोनी की संपत्ति केवल पैसों की नहीं, बल्कि प्रॉपर्टी के लग्जरी अंदाज के कारण भी चर्चा में रहती है।

सचिन तेंदुलकर का अंतरराष्ट्रीय निवेश
पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने भी अपने दौर में विदेशी निवेश पर ध्यान दिया है। हालांकि उनकी विदेशी संपत्ति उतनी चर्चित नहीं रही, जितनी उनके खेल और ब्रांडिंग की वजह से रही है, लेकिन कुछ खास जगहों पर उनके लग्जरी अपार्टमेंट और रियल एस्टेट इन्वेस्टमेंट मौजूद हैं।

अन्य स्टार खिलाड़ी और उनकी विदेशी संपत्ति
राहुल द्रविड़, रोहित शर्मा और युवराज सिंह जैसे खिलाड़ी भी विदेश में रियल एस्टेट में निवेश कर चुके हैं। इनमें कुछ निवेश व्यापारिक प्रॉपर्टी में हैं तो कुछ निजी घरों और लग्जरी अपार्टमेंट में हैं। 

गौरतलब है कि कई भारतीय क्रिकेटर अपनी कमाई का बड़ा हिस्सा विदेशी संपत्ति में निवेश कर रहे हैं। यह सिर्फ निवेश नहीं, बल्कि लग्जरी और ग्लोबल लाइफस्टाइल का प्रतीक भी बन चुका है। कई अन्य खिलाड़ियों ने विदेशों में आलीशान घर, अपार्टमेंट और रियल एस्टेट में पैसा लगाया है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights