उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में इंस्टाग्राम पर बनी दोस्ती ने एक परिवार को हड़कंप में डाल दिया। अमरोहा के रहने वाले 21 वर्षीय युवक कई दिनों तक घर से गायब रहा। बेटे की तलाश में परेशान मां आगरा पहुंची और जब वह बेटे के इंस्टाग्राम फ्रेंड के घर पहुंची, तो वहां हंगामा खड़ा हो गया।

इंस्टाग्राम से हुई दोस्ती
मिली जानकारी के अनुसार, लड़का अमरोहा का निवासी है और कुछ दिनों से घर नहीं लौटा था। परिजनों ने जब उसकी तलाश शुरू की तो पता चला कि उसकी दोस्ती आगरा के ट्रांस यमुना इलाके में रहने वाली महिला से हुई है। दोनों की पहचान इंस्टाग्राम के जरिए हुई थी। लड़के की उम्र 21 साल बताई गई है, जबकि महिला की उम्र लगभग 40 साल है। महिला विधवा और अकेली रहती है।

मां ने महिला के घर पहुंचकर किया हंगामा
बेटे के गायब होने की जानकारी मिलने के बाद मां आगरा पहुंच गई। बताया गया कि लड़का कई दिनों से उसी महिला के घर रह रहा था। बेटे के अचानक गायब होने से मां बेहद परेशान थी। उसने पुलिस और स्थानीय भाजपा नेताओं से मदद मांगी। नेताओं की मदद से महिला का घर ढूंढा गया। जैसे ही मां महिला के घर पहुंची, लड़के ने मां को देखते ही घर से कूदकर भागने की कोशिश की। इस दौरान घर के बाहर हंगामा मच गया। शोर सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर इकट्ठा हो गए। स्थानीय लोगों और एक नेता ने महिला से बातचीत कर उसे समझाया कि उसकी उम्र और लड़के की उम्र में काफी अंतर है। इसके बाद महिला ने स्थिति को समझा और मामला शांत हो गया।

लड़का अपनी मां के साथ  लौट गया घर
एसीपी छत्ता शेषमणि उपाध्याय ने बताया कि पुलिस मौके पर मौजूद थी। लड़का और महिला दोनों बालिग हैं, इसलिए पुलिस ने केवल लॉ एंड ऑर्डर बनाए रखने के लिए हस्तक्षेप किया। दोनों पक्षों की आपसी बातचीत के बाद विवाद खत्म हो गया और लड़का अपनी मां के साथ वापस घर चला गया।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights