ओडिशा पुलिस ने ढेंकनाल जिले के एक आश्रम के मुख्य पुजारी को 35 वर्षीय महिला से दुष्कर्म करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि यह घटना कामाक्ष्यनगर थाना क्षेत्र के माताकरगोला आश्रम की है। पीड़िता उसी आश्रम में रहती थी।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि महिला ने प्राथमिकी में आरोप लगाया है कि चार अगस्त को जब वह आश्रम परिसर के एक कमरे में सो रही थी तभी मुख्य पुजारी वहां पहुंचा और उससे कथित तौर पर दुष्कर्म किया। 

शिकायत के अनुसार, जब महिला ने इस कदम का विरोध किया तो आरोपी ने उसके साथ दुर्व्यवहार भी किया।

ढेंकनाल जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सूर्यमणि प्रधान ने बताया कि मुख्य पुजारी को बलात्कार के आरोप में गिरफ्तार कर शनिवार को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे 14 दिन के लिए जेल भेज दिया गया।

न्यायिक हिरासत में ले जाए जाने के दौरान मुख्य पुजारी ने खुद को निर्दोष बताया और आरोप लगाया कि कुछ लोगों ने उन्हें फंसाया है।
प्रधान ने बताया कि जांच जारी है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights