सरसावा(मनीष अग्रवाल)। सहारनपुर जनपद में थाना सरसावा की एण्टी रोमियो पुलिस टीम की बडी कार्यवाही कर मादक पदार्थों की तस्करी करने वाला एक शातिर नशा तस्कर को किया गिरफ्तार।
पुलिस उपमहानिरीक्षक परिक्षेत्र, अभिषेक सिंह सहारनपुर द्वारा नशा तस्करों पर कठोर कार्रवाई के निर्देशो पर तीनो जनपदो सहारनपुर ,शामली मुज़फ्फरनगर में “ऑपरेशन सवेरा” – “नशे के अंधकार से जीवन के उजाले की ओर” अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी सहारनपुर के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी नकुड के निकट पर्यवेक्षण में सरसावा थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया की म0उ०नि०अन्नु परिहार, का०दुर्गेश ,म०का०अलका,म०का० विनीता थाना सरसावा एण्टी रोमियो पुलिस टीम द्वारा बुधवार को चैकिंग के दौरान मादक पदार्थ की तस्करी करने वाला एक शातिर नशा तस्कर अभियुक्त विष्णु कुमार उर्फ अभिषेक पुत्र नरेश उर्फ पप्पू निवासी दुर्गा कालोनी मौ0 हजारा कस्बा व थाना सरसावा जिला सहारनपुर को गुरूकुल स्कूल से हाईवे की तरफ जाने वाले रास्ते से गिरफ्तार किया गया । जिसके कब्जे से 30.74 ग्राम अवैध स्मैक व एक मोटरसाइकिल स्पलेन्डर प्लस बरामद हुई । गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना सरसावा पर एनडीपीएस एक्ट में मामला पंजीकृत किया गया । अभियुक्त विष्णु कुमार उर्फ अभिषेक उपरोक्त द्वारा मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के संबंध में FORWARD AND BACKWARD लिंको की जाँच की जा रही है। वही पूछताछ में अभियुक्त ने बताया मै स्मैक पीता हूँ, और अपने परिवार का भरण पोषण व अपना खर्चा चलाने के लिए अपने एक साथी से स्मैक खरीद कर मुनाफा कमाने के लिए खरीद लेता हूँ जिसमे से मे कुछ अपने लिए पीने के लिए भी बचा लेता हूं और कुछ स्मैक को मे नशा करने वाले व्यक्तियो को बेच देता हूं बेची गयी स्मैक से मेरा खर्चा व नशे का खर्चा निकल जाता है । यह काम हम चोरी छिपे काफी समय से कर रहे है ।
