सहारनपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ विपीन ताडा ने आज प्रेस वार्ता में बताया कि खुद की जमीन का फर्जी तरीके से बैनामा कर खरीद फ्रोत करने वालों के खिलाफ मामला दर्ज हुआ था जिसकी विवेचना नकुड़ से स्थानांतरण कर सरसावा दी गई थी।इसी क्रम मे
सरसावा थानाध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार के कुशल नेतृत्व में मुखबिर की सूचना पर थाना सरसावा पुलिस टीम द्वारा दिनांक 9/5/ को वादी श्री कलीराम पुत्र मंगल सिंह निवासी ग्राम ननवाखेड़ी थाना सरसावा जनपद सहारनपुर द्वारा दर्ज मुकदमा मे उपरोक्त में वांछित चल रहे अभियुक्तगण 1. मनव्वर पुत्र जियाऊलहक निवासी ग्राम अलीपुरा थाना सरसावा सहारनपुर व 2 तासीन पुत्र कौशर निवासी ग्राम सरूरपुर गाडा थाना सरसावा जनपद सहारनपुर को थाना क्षेत्र सरसावा से गिरफ्तार किया गया । वही इस मामले में 1. यशपाल पुत्र फूल सिंह, 2. इलम चन्द पुत्र फूल सिंह निवासी गण मधुबन बिहार कालौनी थाना सदर बाजार जनपद सहारनपुर, 3. मनव्वर पुत्र जियाऊलहक निवासी ग्राम अलीपुरा थाना सरसावा सहारनपुर, 4 तासीन पुत्र कौशर निवासी ग्राम सरूरपुर गाडा थाना सरसावा जनपद सहारनपुर व 5. श्रीमति राज रानी पत्नि स्व० कर्मबीर निवासी मौहल्ला नवीन नगर थाना सदर बाजार जनपद सहारनपुर के विरुद्ध खुद की जमीन के फर्जी तरीके से कागज तैयार करके बैनामा कराने के सम्बन्ध मे पंजीकृत कराया। विवेचना उच्चाधिकारियों के आदेशानुसार थाना नकुड से स्थानान्तरित होकर थाना सरसावा के उ0नि0 अश्वनी कुमार द्वारा सम्पादित की जा रही है। पूछताछ का विवरण- अभिगणो से पूछताछ की गयी तो बताया कि हमारे द्वारा वादी को जमीन फुल्लू जो कि यशपाल के पिता थे से मंहगे दाम में सड़क के किनारे होने के कारण बिकवायी गयी तथा बाद मे हमारे मे लालच होने के कारण यह जमीन पुनः राज रानी को फर्जी दस्तावेज तैयार कराकर धोखाधड़ी से खरीदवायी गयी थी। अभियुक्तों ने पूछताछ पर बताया कि हम लोगों ने कली राम की जमीन, यशपाल के पिता फुल्लू को सड़क के किनारे महगे दाम मे होने के कारण बिकवायी थी। बाद मे हम लोगों के मन में लालच आ गया और हम लोगों ने प्लान बनाकर फर्जी दस्तावेज तैयार कराकर धोखाधडी से जमीन पुनः राज रानी को बिकवा दी।
