सहारनपुर(मनीष अग्रवाल)। जनपद सहारनपुर में अपराध व अपराधियों की सूचना देने हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत 21 थाना क्षेत्रान्तर्गत कुल 16,719 सार्वजनिक स्थानों पर वॉल पेन्टिंग करायी गई । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी सहारनपुर के निर्देशन में जनपद में अपराध नियंत्रण हेतु लगातार अभियान चलाये जा रहे है। इसी क्रम में अपराध व अपराधियों की जानकारी देने हेतु वॉल पेन्टिंग अभियान चलाया गया। जिसके माध्यम से आमजन को पुलिस अधिकारीगण/कर्मचारी के मोबाईल नम्बर सुगमता से उपलब्ध कराकर अपराध व अपराधियों के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त कर अपराध व अपराधियों पर तत्काल अंकुश लगाया जा सके। जनपद सहारनपुर में नगर/देहात क्षेत्र के सभी थाना क्षेत्रान्तर्गत कुल 16,719 सार्वजनिक स्थानों पर वॉल पेन्टिंग के माध्यम से बीट आरक्षी, चौकी/हल्का प्रभारी, थाना प्रभारी एंव उच्चाधिकारीगण के मोबाइल नम्बर अंकित किये गयें।
थानों द्वारा करायी गई कुल 16,719 वॉल पेन्टिंग का विवरणः-
- देवबन्द – 1435
- सदर बाजार – 1328
- मण्डी – 1091
- कोतवाली नगर – 1052
- कुतुबशेर – 1017
- रामपुर मनिहारन – 1015
- कोतवाली देहात – 892
- फतेहपुर – 800
- गागलहेडी – 771
- मिर्जापुर – 770
- बिहारीगढ – 721
- चिलकाना – 700
- गंगोह – 677
- जनकपुरी – 667
- बडगांव – 640
- बेहट – 600
- नानौता – 600
- नकुड – 579
- नागल – 550
- सरसावा – 444
- तीतरों – 370
