यूपी के मथुरा से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां पर एक ही परिवार के पांच लोगों ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना की जानकारी होने पर इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस की सूचना दी गई। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लिया। इसके बाद जांच शुरू कर दी। मौके पर गांव वाले भी जमा हो गए।

जानिए पूरा मामला
यह पूरा मामला मथुरा के महावन क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम खप्पर पुर का है। यहां के रहने वाले एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और तीन बच्चों के साथ जान दे दी। आत्महत्या से पहले सुसाइड नोट भी लिखा गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने सुसाइड नोट बरामद किया। शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

क्यों किया सुसाइड? 
जानकारी के मुताबिक, जांच में जुटी पुलिस को अभी तब आत्महत्या के पीछे की वजह नहीं पता चल सकी। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। घर के अंदर परिवार के सभी लोगों की लाशें मिलीं हैं। घर के अंदर दीवार पर लिखा है कि ‘अपनी इच्छा से आत्महत्या कर रहा हूं।’

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights