एक्स जीजा  के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए पति संग दिल्ली रवाना हुईं करीना,फोटोज आईं सामने 

मुंबई: करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड संजय कपूर का निधन 12 जून को हार्ट अटैक से हो गया था। संजय कपूर ने लंदन में अंतिम सांस ली थी। पोलो खेलते समय उन्हें हार्ट अटैक आया था जिसकी वजह से उनका निधन हो गया था।

PunjabKesari

ऐसे में कागजी कार्यवाही पूरी करने के 7 दिन बाद  संजय का शरीर लंदन से दिल्ली आ गया है और आज उनका अंतिम संस्कार होना है।संजय कपूर के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए करिश्मा कपूर अपने दोनों बच्चों के साथ दिल्ली के लिए रवाना हो गई हैं।

PunjabKesari

वहीं अब बहन करिश्मा के दुख में शामिल होने के लिए करीना भी पति सैफ अली खान के साथ दिल्ली रवाना हो गई हैं। वीरवार सुबह उन्हें एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया।

PunjabKesari
 करीना और सैफ से पहले करिश्मा कपूर दोनों बच्चों के साथ एयरपोर्ट पर पहुंची थीं। वो अपने बच्चों को संभालती हुई नजर आईं थी।

PunjabKesari

संजय कपूर की फैमिली ने 18 जून को एक पोस्ट शेयर किया था जिसमें उनके अंतिम संस्कार से जुड़ी डिटेल्स थीं। उसमें लिखा था कि संजय कपूर का अंतिम संस्कार 19 जून को दिल्ली में होगा। लोधी रोड शमशान घाट पर शाम 5 बजे होगा। इसके अलावा 22 जून को दिल्ली के ताज पैलेस होटल में शाम 4-5 बजे तक प्रेयर मीट रखी गई है।उस पोस्ट में संजय कपूर की मां, पत्नी प्रिया सचदेव और चारों बच्चों का नाम लिखा है।

PunjabKesari

बता दें करिश्मा कपूर और संजय कपूर साल 2003 में शादी के बंधन में बंधे थे। उनके दो बच्चे कियान और समायरा हैय़ करिश्मा से पहले संजय कपूर की शादी नंदिता महतानी से हुई थी।करिश्मा और संजय 2016 में अलग हो गए थे।उसके बाद उन्होंने प्रिया सचदेव से शादी कर ली थी. प्रिया और संजय का एक 6 साल का बेटा है। इसके अलावा संजय की एक सौतेली बेटी भी है जो प्रिया की पहली शादी से है। संजय ने उसकी भी जिम्मेदारी उठाई थी। 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights