उत्तर प्रदेश में कई जगहों पर सांप्रदायिक तनाव देखने को मिला। बरेली में शुक्रवार (26 सितंबर) को जुमे की नमाज के बाद हिंसा भड़क गई। इस दौरान तोड़फोड़ और पत्थरबाजी भी की गई। बरेली में बवाल के बीच उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान आया है। उन्होंने एक बार फिर उपद्रवियों को सख्त लहजे में चेतावनी दी है।
CM योगी ने की उच्चस्तरीय बैठक
दरअसल, प्रदेश में जगह-जगह सांप्रदायिक तनाव की घटनाओं के बीच यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार रात एक उच्चस्तरीय बैठक बुलाई। बैठक में उन्होंने इन घटनाओं पर अपना नाराजगी जताई। उन्होंने प्रशासन को उपद्रवियों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।
‘उपद्रवियों को बख्शा नहीं जाएगा’
यूपी CMO के मुताबिक सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि दशहरा बुराई और आतंक के दहन का प्रतीक है। यह उपद्रवियों के खिलाफ कार्रवाई का सही समय है। CM योगी ने विभिन्न जिलों में एक विशेष समुदाय के जुलूसों में अराजकता फैलाने के प्रयासों के बारे में सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने कहा कि उपद्रवियों को सरकार कुचल देगी।
https://platform.twitter.com/embed/Tweet.html?creatorScreenName=Republic_Bharat&dnt=false&embedId=twitter-widget-0&features=e30%3D&frame=false&hideCard=false&hideThread=false&id=1971649152879562937&lang=hi&origin=https%3A%2F%2Fwww.republicbharat.com%2Findia%2Famid-uproar-in-bareilly-cm-yogi-stern-warning-to-rioters-maulana-tauqeer-raza-house-arrest&sessionId=7d203090458e19c88c6ec7d9326c59510b989b15&siteScreenName=Republic_Bharat&theme=light&widgetsVersion=2615f7e52b7e0%3A1702314776716&width=550px
मुख्यमंत्री ने कहा कि उपद्रवियों को बख्शा नहीं जाएगा, उनके खिलाफ ऐसी कार्रवाई की जाएगी कि वे दोबारा अराजकता फैलाने के बारे में सोच भी नहीं पाएंगे। बैठक में उन्होंने कानपुर, वाराणसी, मुरादाबाद और अन्य जिलों में हुई घटनाओं में उपद्रवियों के खिलाफ तत्काल FIR दर्ज के आदेश दिए हैं। उनकी संपत्ति की जांच की जाएगी। सभी उपद्रवियों की पहचान की जाएगी, वीडियो फुटेज और सोशल मीडिया की निगरानी के जरिए किसी भी उपद्रवी को बख्शा नहीं जाएगा।
मौलाना तौकीर रजा नजरबंद
बरेली में बीते दिन हुए बवाल के बाद इत्तेहाद-ए-मिल्लत काउंसिल (आईएमसी) के अध्यक्ष मौलाना तौकीर रजा को नजरबंद कर दिया गया है। मौलाना जहां रुके हुए हैं उस घर पर भारी मात्रा में पुलिस फोर्स तैनात है। जानकारी के अनुसार वो थाना बारादरी क्षेत्र में फइक एंक्लेव में ठहरे हैं। तौकीर का कहना है कि वो गिरफ्तारी देने के लिए तैयार हैं, लेकिन उनको गिरफ्तार नहीं किया जा रहा है। उन्हें खुशी है कि इतने सारे लोग रसूल के नाम पर बाहर आए। तौकीर ने आरोप लगाते हुए कहा है कि ये सब प्रशासन ने करवाया है।
बरेली हिंसा पर एक्शन जारी
जानकारी के अनुसार मौलाना तौकीर रजा के आह्वान पर ये प्रदर्शनकारी इस्लामिया मैदान में इकट्ठा हो रहे थे। पुलिस के मुताबिक प्रशासन ने इस कार्यक्रम की अनुमति नहीं दी और काउंसिल को मौखिक और लिखित सूचना भी दी गई थी। पुलिस ने लोगों को रोककर समझाया, जिसके बाद कई लोग वापस चले गए। हालांकि, कुछ लोग धारा 163 BNS का उल्लंघन करते हुए इस्लामिया ग्राउंड में जाने की कोशिश करने लगे। पुलिस ने समझाते हुए चेतावनी दी, लेकिन कुछ उपद्रवियों ने पुलिस से अभद्रता और पथराव किया। इसके बाद पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर किया। इस दौरान पुलिस ने लाठीचार्ज भी किया। वहीं, पूरी घटना में कई पुलिसकर्मी घायल हुए
पुलिस ने उपद्रवियों की पहचान कर उन्हें पकड़ना भी शुरू कर दिया है। कई लोगों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ की जा रही है।
