सहारनपुर(मनीष अग्रवाल)। थाना कोतवाली देहात पुलिस द्वारा उत्तराखण्ड राज्य से पुरस्कार घोषित अन्तर्राज्यीय गौकश/हिस्ट्रीशीटर/नशा तस्कर अभियुक्त को अवैध चरस के साथ किया गिरफ्तार।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सहारनपुर के निर्देशन में जनपदीय पुलिस द्वारा अपराध की रोकथाम हेतु गौकश/हिस्ट्रीशीटर/ ईनामी व मादक पदार्थों की तस्करी में संलिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु लगातार अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के अनुपालन में पुलिस अधीक्षक नगर एंव क्षेत्राधिकारी द्वितीय के निकट पर्यवेक्षण में तथा देहात कोतवाली प्रभारी निरीक्षक चन्द्रसैन सैनी ने बताया कि आज मुखबिर की सूचना पर थाना कोतवाली देहात पुलिस टीम द्वारा चैकिंग/गश्त के दौरान उत्तराखण्ड राज्य से 5000/- रूपये का पुरस्कार घोषित अन्तर्राज्यीय गौकश/हिस्ट्रीशीटर/नशा तस्कर अभियुक्त शौएब पुत्र इरफान उर्फ दायी निवासी ग्राम गंदेवडा थाना फतेहपुर जनपद सहारनपुर को हाकिमपुरा के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 500 ग्राम अवैध चरस बरामद। गिरफ्तार अभियुक्त थाना फतेहपुर का हिस्ट्रीशीटर अपराधी भी है, जो पूर्व मे कई बार जेल जा चुका है। अभियुक्त के विरुद्ध जनपद सहारनपुर व अन्य राज्यो मे लगभग दर्जन भर अभियोग पंजीकृत है। अभियुक्त शातिर किस्म का अभ्यस्त अपराधी है। थाना कोतवाली नगर, देहरादून (उत्तराखण्ड) पर पंजीकृत मु0अ0सं0 223/2023 धारा 3/5/11 उत्तराखण्ड गौवंश संरक्षण अधिनियम 2007 में वर्ष 2023 से लगातार वांछित चल रहा है। अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, देहरादून द्वारा 5000/- रुपये का इनाम घोषित किया गया था। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर अभियुक्त के विरुद्ध थाना कोतवाली देहात पर मु0अ0सं0 53/2025 धारा 8/20/60 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही कर समय से मा० न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
अभियुक्त शोएब उपरोक्त ने पूछताछ पर बताया कि मैं सहारनपुर के ग्राम गंदेवड़ा थाना फतेहपुर का मूलनिवासी हूँ चूंकि मैं, पिता व भाई थाना फतेहपुर के हिस्ट्रीशीटर अपराधी है। इसलिए मैं उत्तराखण्ड में जाकर रहने लगा था, पर वर्ष 2023 में मेरे ऊपर जनपद देहरादून में गौकशी का मुकदमा लिख गया था और वहां के एसएसपी, देहरादून ने मेरे ऊपर 5000/- रूपये का ईनाम घोषित कर दिया था। इस लिए मैं वहाँ से भाग कर यहाँ रहकर चोरी छिपे नशे का कारोबार कर रहा था। आज भी मैं चरस बेचने के लिए निकला कि पुलिस ने चैकिंग में मुझे पकड़ लिया।
