प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानी 6 मार्च को उत्तराखंड दौरे पर हैं। यहां पीएम मोदी मुखवा में स्थित मुखीमठ में मां गंगा के शीतकालीन प्रवास स्थल पर पूजा-अर्चना की।
इसके बाद मां गंगा के शीतकालीन निवास मुखवा में स्थानीय कलाकारों के साथ समय बिताया और मखुवा में पारंपरिक लोक नृत्य का आनंद लिया। मखुवा, मां गंगा की शीतकालीन राजधानी के रूप में प्रसिद्ध है, में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इसके साथ ही मोदी ने मां गंगा के शीतकालीन निवास मुखवा में स्थानीय लोगों की प्रदर्शनी का दौरा किया और उत्तराखंड के हरसिल में ट्रेक और बाइक रैली को मोदी ने हरी झंडी दिखाई। उनके साथ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद रहे।
प्रधानमंत्री मोदी हर्षिल में एक सार्वजनिक समारोह में जनसमूह को भी संबोधित करेंगे।
इससे पहले यहां के जौलीग्रांट हवाई अड्डे पर पहुंचने पर प्रधानमंत्री का उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी भूषण तथा अन्य लोगों ने उनका स्वागत किया। यहां से प्रधानमंत्री मुखबा-हरसिल के लिए रवाना होंगे।
इस संबंध में सोशल मीडिया पर धामी ने लिखा, ‘‘अपने ऊर्जावान नेतृत्व और अथक प्रयासों से देवभूमि उत्तराखंड के विकास को नयी उंचाइयों तक पहुंचाने वाले, राष्ट्र उत्थान के महासाधक, विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी का देवभूमि उत्तराखंड आगमन पर आज जौलीग्रांट हवाई अड्डे, देहरादून में हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन।’’
प्रधानमंत्री के दौरे से एक दिन पहले उनकी अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की कैबिनेट समिति ने केदारनाथ और हेमकुंड साहिब के लिए 6,000 करोड़ रुपये से अधिक की दो प्रमुख रोपवे परियोजनाओं को मंजूरी दी थी।
मुखबा-हरसिल में पूजा-अर्चना करने के बाद मोदी हरसिल में एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे। इसके अलावा वह एक ट्रेक और बाइक रैली को भी हरी झंडी दिखाएंगे।
मुखबा गंगोत्री मंदिर के रास्ते में स्थित है। हर साल सर्दियों के दौरान कपाट बंद होने के बाद देवी गंगा की मूर्ति को गंगोत्री धाम से मुखबा मंदिर लाया जाता है।
