गढ़वाल मंडल के आयुक्त विनय शंकर पांडे ने चारधाम यात्रा पर अपडेट दिया है। उन्होंने कहा कि ‘भारी बारिश के अलर्ट को देखते हुए चारधाम यात्रा को अगले 24 घंटों के लिए स्थगित कर दिया गया है।’ इसके अलावा ‘पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों को हरिद्वार, ऋषिकेश, श्रीनगर, रुद्रप्रयाग, सोनप्रयाग और विकासनगर में तीर्थयात्रियों को रोकने के निर्देश दिए गए हैं।’
अगला आदेश आने तक स्थगित रहेगी यात्रा
विनय शंकर पांडे ने यात्रा को लेकर न्यूज एजेंसी ANI से बात की। उन्होंने बताया कि अगले 24 घंटों के लिए यात्रा पर रोक के साथ-साथ पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों को भी कुछ निर्देश दिए गए हैं। इस दौरान हरिद्वार, ऋषिकेश, श्रीनगर, रुद्रप्रयाग, सोनप्रयाग और विकासनगर में ही तीर्थयात्रियों को रोका जाएगा। यह यात्रा तब तक स्थगित रहेगी, जब तक अगला आदेश नहीं आ जाता।
