गुरुवार को भाजपा प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम उत्तराखंड में लोस की पांचों सीटों पर खोले गए कार्यालयों के वर्चुअल उद्घाटन कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इसी दौरान उनकी जुबान फिसल पड़ी। उन्होंने कहा कि जो उदाहरण वह देने जा रहे हैं,वह अजीब लगेगा। उन्होंने आगे कहा ‘भाव समझेंगे कि मोहल्ले के सारे डॉग्स होते हैं और वह आपस में झगड़ते रहते हैं और भौंकते रहते हैं’। ‘जब उन्हें पकड़ने के लिए गाड़ी आती है तो वह सभी एकजुट होकर गाड़ी वाले को काटने दौड़ पड़ते हैं, ये इंडी गठबंधन है’।
दुष्यंत गौतम का बयान आने से कांग्रेस ने भाजपा के प्रति हमलावर रुख अख्तियार कर लिया है। उनके विवादित बयान पर नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। आर्य का कहना है कि भाजपा के उत्तराखंड प्रभारी दुष्यंत गौतम ने जिस तरह की अभद्र टिप्पणी की, उसकी वह कड़े शब्दों में निंदा करते हैं।आर्य के मुताबिक अशोभनीय शब्दों का प्रयोग भाजपा की ओछी मानसिकता दर्शाती है।कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने भी दुष्यंत गौतम के बयान की निंदा की है।

दुष्यंत गौतम इससे पहले भी एक बार विवादित बयान देकर विवादों में घिर चुके हैं। तब उन्होंने कहा था कि कांग्रेसी मंदिरों में लड़कियों को छेड़ने जाते हैं। तब भी उनके बयान पर खूब हंगामा मचा था। कांग्रेस ने राज्य भर में उनके खिलाफ प्रदर्शन भी किया था।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights