उत्तर प्रदेश में 2027 में विधानसभा का चुनाव होंगे उससे पहले पंचायत का चुनाव होने वाला है लेकिन प्रदेश में अभी से सियासी छींटाकसी शुरू हो गई है। दरअसल, भाजपा विधायक केतकी सिंह ने सपा मुखिया अखिलेश यादव पर टोटी को लेकर बयान दिय़ा था। जिसके सपा के कार्यकर्ता टोटी लेकर उनके आवास का घेराव करने पहुंच गए।

बता दें कि इस दौरान सपा महिला सभा की प्रदेश उपाध्यक्ष नेहा सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने हाथों में पानी की टोटियाँ लेकर केतकी सिंह के आवास का घेराव किया और जमकर नारे लगाए। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की भी हुई। पुलिस ने कार्यकर्ताओं को हटाने की कोशिश की। जिसके बाद पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को बसों में भरकर इको गार्डन भेज दिया।

केतकी सिंह बयानों पर सपा ने जताई आपत्ति
प्रदर्शनकारियों ने केतकी सिंह के खिलाफ जमकर नारे लगाए और उनके बयानों की निंदा की। नेहा सिंह ने कहा कि केतकी सिंह बार-बार आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग कर रही हैं, जो बेहद ही शर्मनाक है। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव के खिलाफ केतकी सिंह की टिप्पणी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

विधायक की बेटी बोली डराने आए थे लोग
भाजपा विधायक केतकी सिंह के बयानों को लेकर सपा कार्यकर्ता प्रदर्शन कर रहे थे। जिसको लेकर केतकी सिंह की बेटी का बयान आया है। दरअसल, विधायक की नाबालिग बेटी विभावरी सिंह ने कहा है कि ‘मेरी माँ यहां नही हैं, इन्हें लगता है ये 16 साल की लड़की को डरा देंगे, अगर आपने मुझ पर उंगली भी उठा दिया तो मेरी मां बीच से फाड़ देगी”

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights