ईरान में जारी भारी विरोध प्रदर्शनों और अस्थिरता के बीच भारतीय दूतावास ने एक बड़ा कदम उठाया है। तेहरान स्थित एम्बेसी ने वहां रह रहे सभी भारतीय नागरिकों को बिना देरी किए देश छोड़ने की सलाह दी है। दूतावास ने यह भी साफ किया है कि सुरक्षा के मद्देनजर अब हालात और भी चुनौतीपूर्ण हो गए हैं, इसलिए भारतीयों को उपलब्ध कमर्शियल उड़ानों या अन्य साधनों का उपयोग कर सुरक्षित स्थानों पर चले जाना चाहिए।

पहले भी जारी की गई है चेतावनी

इससे पहले भी 5 और 14 जनवरी 2026 को भी इसी तरह के दिशा-निर्देश जारी किए गए थे, लेकिन मौजूदा एडवाइजरी में स्थिति की गंभीरता को देखते हुए तुरंत वापसी पर जोर दिया गया है। दूतावास ने छात्रों, व्यापारियों, पर्यटकों और तीर्थयात्रियों समेत सभी भारतीय मूल के लोगों (PIO) को विशेष सावधानी बरतने को कहा है।

दूतावास की ओर से जारी मुख्य निर्देश

  • भीड़भाड़ से बचें: किसी भी प्रकार के प्रदर्शन या रैली वाले इलाकों में जाने से पूरी तरह परहेज करें।
  • दस्तावेज रखें तैयार: अपना पासपोर्ट, पहचान पत्र और यात्रा से संबंधित सभी जरूरी कागजात हर समय अपने पास रखें।
  • संपर्क में रहें: स्थानीय समाचारों पर नजर रखें और किसी भी आपातकालीन स्थिति में तुरंत भारतीय दूतावास से संपर्क करें।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights