सहारनपुर(मनीष अग्रवाल)। संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा 2024 परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी हो गया है। कहीं छात्रों ने परीक्षा में अच्छे अंक पाकर अपने परिवार का नाम रोशन किया करने का काम किया है। वही सहारनपुर जनपद के कई थानों में तैनात रह चुके इंस्पेक्टर नरेंद्र कुमार यादव के पुत्र कुणाल यादव ने 475 वी रैंक हासिल करके आईपीएस की उपलब्धि हासिल की है। देहरादून में जन्मे कुणाल यादव ने बीटेक करके अपने करियर की शुरुआत की और निरंतर आगे बढ़ाने की कोशिश करते रहे । जिसमें उन्होंने यूपीएससी की चार बार परीक्षा दी और चौथी बार में सफलता हासिल कर ली। कुणाल ने बताया मेरी परीक्षा में मेरे माता-पिता ही मेरे प्रेरणासोत्र रहे। कुणाल के पिता इंस्पेक्टर नरेंद्र कुमार यादव खतौली में क्राईम ब्रांच में तैनात है। माता ग्रहणी है। छोटा भाई भी अभी पढ़ाई कर रहा है। कुणाल के पिता इंस्पेक्टर नरेंद्र कुमार यादव के बड़े भाई सूबे सिंह यादव फिलहाल बेहट थाना प्रभारी निरीक्षक ,सहारनपुर में तैनात है। कुणाल के पिता मूल रूप से गांव सुठारी,थाना मुरादनगर ,जनपद गाजियाबाद के निवासी हैं। कुणाल यादव ने आईपीएस परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद परीक्षा दे रहे छात्रों को संदेश दिया कभी भी निराश नहीं होना है, लगातार प्रयास करते रहना है। कुणाल यादव ने अपनी सफलता का पूरा श्रेय अपने परिवार को दिया है। लगातार मेहनत के बाद उनका सपना साकार हो गया। इस सफलता के बाद उनके परिवार में भी खुशी की लहर दौड़ गई है। कुणाल के आईपीएस बनने के बाद घर पर बधाई देने वालों का सिलसिला लगातार जारी है।
