चंडीगढ़ से लखनऊ जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट नंबर 6E146 कैंसिल हो गई है, क्योंकि टेकऑफ करते समय प्लेन में तकनीकी खराबी आ गई थी। इसलिए प्लेन को टेकऑफ करने से रोक दिया गया। फ्लाइट में लगभग 160 सवारियां थीं। फ्लाइट को सुबह 8 बजे चंडीगढ़ से लखनऊ के लिए उड़ान भरनी थी, लेकिन जब विमान उड़ा नहीं तो फ्लाइट को कैंसिल कर दिया गया। सभी यात्रियों को प्लेन से उतारकर रनवे से एयरपोर्ट पर पहुंचाया गया। एयरलाइन की ओर से असुविधा के लिए खेद जताया गया है। साथ ही दूसरी फ्लाइट शेड्यूल करने या रिफंड करने का ऑफर दिया गया।
