उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में इंसानियत को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है। यहां पर 10 से ज्यादा कुत्तों को जहर देकर मारने की कोशिश की गई। जिसके बाद कुत्ते तड़पते लगे और उनके शरीर नीले पड़ गए। देखते ही देखते चार कुत्तों की मौत हो गई। फिलहाल, अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ FIR दर्ज कर ली गई है। पोस्टमार्ट भी कराई गई है, लेकिन उसमें मौत की वजह स्पष्ट नहीं हुई। 

आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज 
जानकारी के मुताबिक, राजाजीपुरम क्षेत्र में स्थित सपना कॉलोनी में 10 कुत्तों को जहर दे दिया गया। चार कुत्तों ने तड़प-तड़पकर दम तोड़ दिया। जानकारी मिलते ही मौके पर जीव आश्रय की टीम पहुंची। टीम ने तड़पते हुए कुत्तों को तत्काल इलाज देना शुरू किया। गंभीर हालत में कुछ कुत्तों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिनका अच्छे से ध्यान रखा जा रहा है। फिलहाल, संबंधित मामले में तालकटोरा थाने में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ FIR दर्ज कर ली गई है।  

जहर देने से पहले की थी रेकी
घटना के बाद पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले और आसपास के लोगों से पूछताछ की। वहीं, स्थानीय नागरिकों ने अपील की है कि ऐसे मामलों में सख्त कानून लागू हों ताकि दोबारा ऐसा न हो। पुलिस जांच में पता चला है कि जहर देने से पहले आरोपी ने रेकी की थी। 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights