हिस

Medium

HREG HUKD 220

RSS-Vijay Diwas

आरएसएस ने विजय दिवस पर सेना के शौर्य को किया नमन

पिथौरागढ़, 16 दिसंबर । राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ धारचूला नगर इकाई द्वारा 1971 में भारतीय सेना के शौर्य व पराक्रम को स्मरण करते हुए विजय दिवस 16 दिसंबर मंगलवार को प्रहार महायज्ञ के रूप में मनाया गया।जिसमें नगर के राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवकों ने प्रतिभाग किया। सभी स्वयंसेवकों द्वारा 2,25,000 दंड प्रहार लगाए गए।

कार्यक्रम में जिला बौद्धिक शिक्षण प्रमुख मोहन जोशी द्वारा सभी स्वयंसेवकों को 1971 के सेना के पराक्रम तथा पाकिस्तान सेना के द्वारा किए गए आत्म समर्पण की जानकारी दी गई।कार्यक्रम सह नगर संघ चालक लक्ष्मण कौशल के नेतृत्व में जवाहर सिंह नबियाल मिनी स्टेडियम धारचूला में सम्पन्न हुआ।कार्यक्रम में नगर कार्यवाह कमल महर,सह नगर कार्यवाह प्रवीण भट्ट, नगर शारीरिक प्रमुख सुखदेव ,मोहन ,उदय ,जगदीश, बसंत,राजेन्द्र नेगी,गुमान बिष्ट,महेश गर्ब्याल, जिला प्रचारक ऋषभ सहित सैकड़ों स्वयंसेवक उपस्थित हुए।

By editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights