कुशीनगर | उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में आरएसएस के जिला से सह संघ चालक के बेटे कि शुक्रवार की शाम को पशु चराने को लेकर हुए विवाद में क्रूर हत्या कर दी गई | हत्या इतनी क्रूर तरीके से की गई कि आरोपियों ने उत्कर्ष की आंखों तक फोड़ डाली और कान तक काट दिए |

कुशीनगर के कुबेर स्थान थाना क्षेत्र के सेमरा गांव में आरएसएस के जिला सह संघ चालक इंद्रजीत सिंह के छोटे बेटे उत्कर्ष सिंह हत्या कर दी गई | हत्या के पीछे खेत में पशु चराने के विवाद के ऊपर हुई | जानकारी के अनुसार शुक्रवार की शाम किसी ने उत्कर्ष को फोन पर सूचना दी कि उनके खेत में पशु घास चर रहे है और फसल को भी नुकसान पहुंचा रहे हैं, सूचना पाकर उत्कर्ष अपने खेत पर पहुंचे और खेत के निकट झोपड़ी डालकर रह रहे परिवार से एतराज जताया और कहा कि यह पशु आपके हैं तो आपको इस तरह फसल का नुकसान नहीं कराना चाहिए | इसके बाद दोनों में बहस शुरू हो गई इसके बाद विवाद बढ़ गया | इस दौरान झोपड़ी डालकर रह रहे कन्हैई यादव के चारो बेटे भी वहां आ गए | दोनों में पक्षो में मारपीट होने लगी | मारपीट इतने गंभीर तरीके से की गई कि उत्कर्ष ने दम तोड़ दिया |
आरएसएस नेता इंद्रजीत सिंह ने बताया कि गांव के ही कन्हैई यादव के बेटे भी खेत के पास ही झोपड़ी में रहते हैं, पशु भी उन्हीं के थे | चारों ने मिलकर उत्कर्ष की हत्या की है | दबंगो के हमले से बचने के लिए उत्कर्ष ने वहां से भागने भी चाहा मगर लाठी डंडों की मार के आगे उसका बस नहीं चल पाया | आरोपी पक्ष की 4 लोगों ने उत्कर्ष पर हमला किया | जिनमें चार कन्हैई यादव के बेटे शामिल है | मारपीट इतनी बर्बर तरीके से की गई की उत्कर्ष के सिर,चेहरे,आंख और शरीर पर के जगह गंभीरवार किए गए थे | उत्कर्ष के जमीन पर गिर जाने के बाद भी चारों ने उन पर हमला जारी रखा और गला दबाकर बैठे रहे | मौके पर पहुंची पुलिस ने उत्कर्ष को गंभीर हालत में देखते हुए मेडिकल कॉलेज पडरौना पहुंचाया, जहां देखते ही डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया | पुलिस ने हत्या में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है वही चौथा आरोपी मौके से फरार हो गया |
इस मामले में कुशीनगर के एसपी संतोष मिश्रा का कहना है कि प्रारंभिक जांच में हत्या के पीछे पुरानी रंजिश का मामला सामने आया है | मृतक और आरोपियों के बीच पहले से ही विवाद था परिजनों के बताए चारों आरोपियों की पहचान कर ली गई है कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है | जल्दी सभी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा घटनास्थल से फ्रेंडशिप टीम ने साक्ष्य भी जुटाए हैं |
हत्या को लेकर पूरे सेमरा गांव में भारी तनाव व्याप्त रहा लोगों पर इस प्रकार खून सवार था कि किसी को बीच बचाव में आने के लिए भी वह स्पष्ट तौर पर मना कर रहे थे | आज सुबह जब उत्कर्ष का पोस्टमार्टम हुआ और शव गांव में पहुंचा तो ग्रामीण में हंगामा शुरू कर दिया और शव अंतिम संस्कार भी रोक दिया | करीम ढाई घंटे तक शव का अंतिम संस्कार नहीं किया गया |

मौके पर मौजूद एसडीएम ने ज्ञापन लेने के बाद सभी मांगों पर कार्यवाही का आश्वासन दिया| मौके पर पहुंचे प्रशासन और जनप्रतिनिधियों ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही का आश्वासन दिया तब जाकर ग्रामीणों ने अंतिम संस्कार किया |
ग्रामीणों द्वारा आरोपियों के मकान पर बुलडोजर चलाने की मांग पर लोग अड़े रहे |

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights