मुज़फ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र के वकील रोड पर शनिवार को आभूषणम शोरूम का शुभारंभ बड़े धूमधाम और गरिमामय माहौल में हुआ। यह नया शोरूम न सिर्फ अपनी साज-सज्जा और भव्यता के लिए चर्चा का विषय बना, बल्कि यहां उपलब्ध अंतरराष्ट्रीय स्तर के उत्पादों ने भी सबका ध्यान आकर्षित किया।

उद्घाटन समारोह में नगर पालिका परिषद की चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप, एस.पी. क्राइम इंदु सिद्धार्थ, सांसद बिजनौर चंदन चौहान की धर्मपत्नी यशिका चौहान, व्यापारी नेता शलभ गुप्ता और उर्मिला नरूला विशेष अतिथि के रूप में शामिल हुईं। उनके साथ नगर के कई प्रतिष्ठित व्यक्तित्व, व्यापारी और सामाजिक कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। रिबन काटकर जब शोरूम का उद्घाटन किया गया तो पूरा वातावरण तालियों और शुभकामनाओं से गूंज उठा।

शोरूम के संचालक मुनीश नरूला, गौरव नरूला, भावना नरूला और क्रिष नरूला ने बताया कि आभूषणम को विशेष रूप से शहरवासियों को एक प्रीमियम और आधुनिक शॉपिंग अनुभव देने के लिए तैयार किया गया है। यहां ग्राहकों को आर्टिफिशियल ज्वेलरी, कॉस्मेटिक्स और परफ़्यूम के साथ-साथ कई नामचीन राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय ब्रांड्स एक ही छत के नीचे उपलब्ध होंगे।

गौरव नरूला ने कहा कि हमारा प्रयास है कि मुज़फ्फरनगर जैसे तेजी से विकसित हो रहे शहर में लोगों को महानगरों जैसा शॉपिंग अनुभव मिले। उन्होंने यह भी बताया कि शोरूम की डिज़ाइनिंग से लेकर उत्पादों की चयन प्रक्रिया तक हर छोटे-बड़े पहलू पर खास ध्यान दिया गया है, ताकि ग्राहकों को सर्वोत्तम गुणवत्ता मिले।

उद्घाटन के अवसर पर आए अतिथियों और ग्राहकों ने शोरूम की प्रशंसा करते हुए कहा कि आभूषणम न सिर्फ खरीदारी का स्थान है बल्कि आधुनिकता और रॉयल्टी का प्रतीक भी है। शहर में इस तरह के शोरूम की लंबे समय से आवश्यकता महसूस की जा रही थी, जो अब पूरी हो गई है।

उद्घाटन समारोह के बाद मेहमानों के लिए स्वागत सत्कार की विशेष व्यवस्था की गई थी। सभी ने एकमत से कहा कि आभूषणम आने वाले समय में शहर का एक प्रमुख शॉपिंग डेस्टिनेशन बनेगा।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights