बेहट / जिलाधिकारी मनीष बंसल एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिनन्दन के दिशा निर्देशों पर एव उप आबकारी आयुक्त सुधीर कुमार के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रराधिकारी बेहट एसएन वैभव पांडे एव आबकारी निरीक्षक अक्षय कुमार ने संयुक्त रूप से टीम के साथ आगामी त्यौहारों के मद्देनजर अवैध शराब की बिक्री की रोकथाम को दुकानों पर चैकिंग अभियान चलाया। आबकारी निरीक्षक बेहट अक्षय कुमार ने बताया की आबकारी आयुक्त उत्तर प्रदेश द्वारा चलायें जा रहें विशेष प्रवर्तन अभियान/ होली त्यौहार के दृष्टिगत एव संयुक्त आबकारी आयुक्त मेरठ जोन के निर्देशन में एव जिला आबकारी अधिकारी महेंद्र सिंह सहारनपुर के नेतृत्व में अवैध शराब की बिक्री रोकथाम के विरुद्ध चलाए जा रहें प्रर्वतन अभियान के तहत पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा संदिग्ध गाँव एवं संदिग्ध स्थलों पर दबिश/ चेकिंग की कार्यवाही की गयी। और बताया कि यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा। वही कहा कि आमजनों को यह भी अवगत कराया गया कि किसी भी प्रकार की अवैध शराब का सेवन ना करें यह जहरीली भी हो सकती है,जो आप की जान को हानि पहुंचा सकती है। यदि कहीं पर भी अवैध शराब की बिक्री हो रही है तो उसकी सूचना आबकारी विभाग को दे, आपका नाम पता गुप्त रखा जाएगा।
