सहारनपुर (मनीष अग्रवाल)। पुलिस प्रशासन द्वारा लोकसभा चुनाव और आगामी पर्व होली त्योहार के मद्देनजर लगातार सघन चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है। जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र सहारनपुर के आदेशानुसार एव ज़िला आबकारी अधिकारी करुणेंद्र सिंह के निर्देशो पर बीती रात बुधवार को आबकारी निरीक्षकों की टीमो द्वारा रेलवे माल गोदाम रोड व अन्य कई जगह पर रेस्टोरेंट व चिकन सेंटरो पर सघन चेकिंग का अभियान चलाया गया। जिसमे अवैध रूप से बिना लाइसेंस के शराब पिलाने पर रोक लगाने के लिए आबकारी विभाग ने छापेमारी शुरू की । वही आबकारी निरीक्षक सेक्टर-एक शैलेंद्र कुमार व आबकारी निरीक्षक सेक्टर-दो राजकमल सिंह द्वारा रेलवे लकड़ी के पुल के पास स्थित शेरे पंजाब, सरदार जी तवा चिकन एवं आई टी सी गेट स्थित तंदूरी चस्का व टेस्ट ऑफ़ यू पी-11 रेस्टोरेंटों के मालिकों को रेस्टोरेंट पर अवैध रूप से मदिरापान कराते हुए पकड़ा गया। गिरफ्तार दुकानदारो में मोहित सेनी (टेस्ट ऑफ़ यू पी-11), दीपक (तंदूरी चस्का), हरनीत सरदार (तवा चिकन) व अब्दुल कलाम व अंजन (शेरे पंजाब) सहित पाँच लोगों की गिरफ्तारी हुई है। उक्त पकड़े गये लोगो के विरुद्ध थाना सदर बाज़ार में मुक़दमा पंजीकृत कराकर जेल भेजा गया। इसके अलावा आबकारी निरीक्षकों द्वारा शराब की दुकानों पर भी चेकिग की गई और दुकानों पर कार्यरत सेल्समैनों को ओवर रेट शराब की बिक्री करते पाए जाने पर कार्रवाई करने की चेतावनी दी गई। वही जिला आबकारी अधिकारी ने जनहित में जनपदवासियों से अपील कि अगर कहीं भी अवैध अड्डों पर शराब बनती या बिकती हो तो इसकी सूचना तत्काल आबकारी विभाग व स्थानीय पुलिस को दें, सूचना देने वाले का नाम व पता गोपनीय रखा जाएगा।
