जमुई से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है, जहां नगर थाना क्षेत्र की एक महिला ने थाना में लिखित आवेदन देकर एक युवक पर दुष्कर्म, धमकी और मानसिक प्रताड़ना का गंभीर आरोप लगाया है. पीड़िता ने अपने आवेदन में आरोपी की पहचान मुंगेर जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत शादिपुर गांव निवासी राजकुमार मालाकार के पुत्र राहुल कुमार के रूप में की है.

पहले संपर्क बढ़ाया और फिर…
महिला ने आरोप लगाया है कि राहुल कुमार ने पहले उससे मोबाइल पर संपर्क बढ़ाया, फिर उसे धमकाने लगा. विरोध करने पर वह आत्महत्या कर पूरे परिवार को फंसाने की बात कहकर दबाव बनाता था. पीड़िता के अनुसार, आरोपी ने उसे कई बार डराया-धमकाया और जबरन संबंध बनाए. आवेदन में महिला ने यह भी आरोप लगाया है कि आरोपी उसे पटना ले गया, जहां उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए गए.

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights