मेष : आम तौर पर स्ट्रांग सितारा आपको हिम्मती, उत्साही तथा कामकाजी तौर पर व्यस्त तथा एक्टिव रखेगा, शत्रु भी कमजोर, तेजहीन रहेंगे।
वृष: सितारा धन लाभ वाला, अर्थ दशा भी कंफर्टेबल रखेगा, भागदौड़ करने पर कामकाजी प्लानिंग-प्रोग्रामिंग कुछ आगे बढ़ेगी।
मिथुन:व्यापारिक तथा कामकाजी दशा अच्छी, यत्नों प्रोग्रामों में कामयाबी मिलेगी, मगर शीत वस्तुएं परहेज के साथ यूज करें।
कर्क : सितारा चूंकि नुकसान वाला है इसलिए न तो किसी पर अधिक भरोसा करें और न ही किसी के नीचे अपनी कोई पेमैंट फंसाएं।
सिंह : कारोबारी कामों की दशा अच्छी, यत्न करनेे पर कोई कारोबारी बाधा-मुश्किल राह से हट सकती है।
कन्या : सरकारी तथा गैर सरकारी कामों में कामयाबी मिलेगी, बड़े लोग मेहरबान रहेंगे तथा आपका लिहाज करेंगे।
तुला: किसी धार्मिक प्रोग्राम के साथ जुड़ने, धार्मिक लिटरेचर पढ़ने, कथा-वार्ता, भजन-कीर्तन सुनने में जी लगेगा।
वृश्चिक : सितारा सेहत में गड़बड़ी रखने तथा मन को बेचैन रखने वाला, किसी के झांसे में फंसने से भी बचना चाहिए।
धनु : अर्थ तथा कारोबारी दशा अच्छी, कोशिशों, इरादों में कामयाबी मिलेगी, फैमिली फ्रंट पर भी तालमेल सद्भाव बना रहेगा।
मकर : चूंकि शत्रु आपके साथ टकराने के मूड में रहेगा, इसलिए आपको हर तरह के टकराव से बचना ठीक रहेगा।
कुंभ: संतान साथ देगी तथा वह आपकी किसी प्राब्लम को सुलझाने में इंस्ट्रुमेंटल रह सकती है।
मीन : किसी अदालती काम के लिए शुरूआती कोशिश करनी सही रहेगी, मान-सम्मान की प्राप्ति, शत्रु कमजोर रहेंगे।
