मेष : सितारा सेहत के लिए ढीला, सफर भी टाल देना सही रहेगा, बेगाने झमेलों और जिम्मेदारियों से अपने आपको बचाकर रखें।

वृष: कामकाजी दशा ठीक-ठाक रहेगी, मन किसी भी काम या यत्न को हाथ में लेने के लिए राजी न रहेगा।

मिथुन: शत्रु न सिर्फ आपके लिए विपरीत हालात ही पैदा करते रहेंगे, बल्कि वे हर कदम पर मुश्किलें भी जगाते रहेंगे।

कर्क: बेकार कामों की तरफ भटकते अपने मन पर भी जब्त रखना सही रहेगा, संतान भी मायूसी दे सकती है।

सिंह : न तो कोर्ट-कचहरी में जाएं और न ही इसके साथ जुड़े किसी यत्न को हाथ में लें, वर्ना निराशा मिलेगी।

कन्या : हल्की नेचर वाले लोगों पर भरोसा करना परेशानी देने वाला हो सकता है, मगर जनरल हालात अनुकूल चलेंगे।

तुला: कारोबारी लेन-देन के काम सचेत रह कर करें, ताकि आपकी कोई पेमेंट न कहीं फंस जाए।

वृश्चिक: कारोबारी दशा ठीक-ठाक रहेगी, अनमने मन के साथ किया गया कोई भी यत्न आगे न बढ़ेगा।

धनु : सितारा खर्चों को बढ़ाने तथा अर्थदशा टाइट रखने वाला, नुकसान का भी भय, सफर भी न करें।

मकर: सितारा आमदन वाला, हर कारोबारी कोशिश सिरे तो चढ़ेगी, किंतु जोर ज्यादा लगाना पड़ेगा।

कुंभ: अफसरों के नाराजगी वाले रुख के कारण आपका हर यत्न हिचकोले खाता नजर आएगा।

मीन : चूंकि सितारा उलझनों-रुकावटों वाला है इसलिए कोई भी यत्न अपने टार्गेट की तरफ न बढ़ेगा। सफर भी बेकार-सा रहेगा।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights