मेष : सितारा शाम तक नुकसान वाला, किसी के नीचे अपनी पेमैंट भी सोच-समझ कर फंसाएं, मगर बाद में आम हालात सुधरेंगे।

वृष: सितारा शाम तक आमदन वाला, कारोबारी टूरिंग, प्रोग्रामिंग भी लाभ देगी, मगर बाद में समय ढीला बनेगा, खर्च भी बढ़ेंगे।

मिथुन: सितारा शाम तक कामयाबी देने तथा इज्जत-मान बढ़ाने वाला, फिर बाद में कामकाजी भागदौड़ अच्छा नतीजा देगी।

कर्क: आम तौर पर स्ट्रांग सितारा आपको हर फ्रंट पर हावी, प्रभावी, विजयी रखेगा, मगर पांव फिसलने का डर बना रहेगा।

सिंह : शाम तक सेहत के प्रति अटैंटिव रहें, सफर तथा लेन-देन के काम भी सावधान रहकर करें, मगर बाद में आम हालात सुधरेंगे।

कन्या : सितारा शाम तक कारोबारी कामों के लिए अच्छा, मन सैर-सफर के लिए राजी रहेगा, किंतु बाद में मुश्किलें जागेंगी।

तुला: सितारा शाम तक एहतियात रखने तथा विपरीत हालात बनाने वाला, फिर बाद में मनोबल सुदृढ़ बनेगा।

वृश्चिक: सितारा शाम तक बेहतर, यत्न करने पर प्लानिंग, प्रोग्रामिंग आगे बढ़ेगी, मगर बाद में समय परेशानी वाला बनेगा।

धनु :  शाम तक जमीनी कामों के लिए भागदौड़ अच्छा नतीजा देगी, मान-सम्मान की प्राप्ति, फिर बाद में भी कदम बढ़त की तरफ रहेगा।

मकर: स्ट्रांग सितारा आपको कामकाजी तौर पर व्यस्त, एक्टिव तथा इफैक्टिव रखेगा, प्रभाव-दबदबा बना रहेगा।

कुंभ: सितारा शाम तक कामकाजी कामों में लाभ देने तथा बेहतर हालात रखने वाला, फिर बाद में भी व्यस्तता बनी रहेगी।

मीन : व्यापार तथा कामकाज की दशा अच्छी, जिस काम के लिए यत्न करेंगे, उसमें कामयाबी मिलेगी, मगर उलझनें-मुश्किलें जागती रहेंगी।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights