मेष : जनरल सितारा स्ट्रांग, कामकाजी भागदौड़ एवं व्यस्तता बनी रहेगी, कामकाजी साथी आपके साथ को आप्रेट करेंगे तथा आपके साथ इत्तेफाक करेंगे।
वृष: खेती उत्पादों, खेती उपकरणों, खादों-बीजों, करियाना वस्तुओं, गार्मैंट्स का काम करने वालों को अपने कामों में भरपूर लाभ मिलेगा।
मिथुन: व्यापार तथा कामकाज की दशा अच्छी, यत्नों-इरादों में कामयाबी मिलेगी, धार्मिक तथा सामाजिक कामों में ध्यान।
कर्क : ध्यान रखें कि उलझनों के कारण आपका कोई बना बनाया काम न उखड़-बिगड़ जाए, मगर जनरल हालात अनुकूल चलेंगे।
सिंह: व्यापार-कारोबार में लाभ, कामकाजी टूरिंग भी फ्रूटफुल रहेगी, शत्रु दुर्बल रहेंगे, मगर अपने क्रोध पर जब्त रखें।
कन्या : सरकारी, गैर-सरकारी कामों में कामयाबी, बड़े लोग मेहरबान रहेंगे तथा आपकी बात धीरज के साथ सुनेंगे।
तुला: धार्मिक तथा सामाजिक कामों में रुचि, तेज प्रभाव दबदबा बना रहेगा, शत्रु आपके समक्ष ठहरने की हिम्मत न कर सकेंगे।
वृश्चिक : सितारा सेहत को बिगाड़ने तथा पांव को फिसलाने वाला, वैसे भी हर फ्रंट पर सचेत रहने की जरूरत।
धनु : अर्थ तथा कारोबारी दशा अच्छी, सफलता साथ देगी, दोनों पति-पत्नी एक-दूसरे की बात ध्यान से सुनेंगे।
मकर : शत्रुओं पर भरोसा न करें क्योंकि वे आपको नुकसान पहुंचाने का कोई मौका हाथ से न जाने देंगे।
कुम्भ : संतान के सुपोर्टिव रवैया पर भरोसा किया जा सकता है, अर्थदशा भी ठीक-ठाक मगर स्वभाव में क्रोध।
मीन: जायदादी कामो में कामयाबी मिलेगी, मान-सम्मान की प्राप्ति, मगर साढ़ेसाती के कारण मुश्किलें-झमेले जागते रहेंगे, एहतियात रखें।
