गाजियाबाद में बदमाशों ने दिनदहाड़े लूट की धटना को अंजाम दिया है। मामला कविनगर थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। जहां बाइक सवार तीन बदमाशों ने स्कूटी सवार मुनीम की आंखों में मिर्ची डाली और पिस्टल के बल रुपयों से भरा बैग लूटकर फरार हो गए। घटना के बाद पीड़ित ने मामले की सूचना पुलिस को दी। घटना के बाद पुलिस में हड़कंप मच गया। थाना पुलिस सहित आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। फिलहाल बदमाशों का कोई सुराग नहीं लगा है। पुलिस पीड़ित से पूछताछ करने में जुटी है।

पिस्टल तानकर किया आतंकित, डाल दी आंखों में मिर्ची

जानकारी के अनुसार, गाजियाबाद के लालकुंआ स्थित अजंता कोल्ड स्टोर में अमित कुमार मुनीम का काम करता है। बताया गया है कि शनिवार और रविवार को बैंकों की छुट्टी होने के कारण सोमवार को बैंक खुले थे। जिसके कारण मुनीम अमित दो दिनों का नगद रुपये बैग में लेकर बैंक में जमा कराने के लिए जा रहा था। बताया गया है कि इस दौरान जब अमित स्कूटी पर सवार होकर कविनगर फ्लाईओवर के नीचे से गुजर रहा था। इसी दौरान पीछे से आई एक बाइक सवार तीन बदमाशों ने उसे रोक लिया और पिस्टल तानकर आतंकित किया। तभी दूसरे बदमाश ने अमित की आंखों में मिर्ची पाउंडर डाल दिया और रुपयों से भरा बैग लेकर मौके से फरार हो गए। बदमाशों के जाने के बाद पीड़ित अमित ने मामले की सूचना पुलिस को दी। लूटे गए बैग में लगभग 8 लाख 15 हजार रुपये बताए जा रहें है।

मौके पर पहुंचे आला अधिकारी

दिनदहाड़े हुई घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया। तुरंत मौके पर कविनगर थाना पुलिस और अन्य आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने बदमाशों की तलाश में काबिंग की, मगर बदमाशों का कोई सुराग नहीं लगा। वहीं मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी पीड़ित मुनीम से पूरे मामले की जानकारी करने में जुटे है। इसके अलावा पुलिस अधिकारियों ने इस घटना के खुलासे के लिए तीन टीमों का भी गठन कर दिया है। पुलिस ने मामले के खुलासे के लिए आस-पास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगालनी शुरू कर दी है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights